मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना: भारत में चल रही परंपरा के अनुसार लड़कियों को शादी के बाद अपने माता-पिता का घर छोड़ना पड़ता है तथा दूसरे घर जाना पड़ता है| जिन घरों में केवल बेटियां ही होती हैं ऐसी स्थिति में जब वह बेटियां विवाह करके दूसरे घर चली जाती हैं तो उनके माता-पिता बुढ़ापे में बिल्कुल अकेले पड़ जाते हैं| इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा इस पेंशन योजना को शुरू किया गया है|
कन्या अभिभावक पेंशन योजना उन अकेले बूढ़े माता-पिता का सहारा बनेगी| क्योंकि बुढ़ापे में अकेले उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है| राज्य सरकार का मानना है कि जीन माता-पिता ने युवावस्था में बच्चों की चिंता किए बिना एक छोटा परिवार स्थापित करने के उद्देश्य से परिवार नियोजन कार्यक्रम को अपनाया तथा बढ़ती जनसंख्या की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा चलाए गए इस अभियान का समर्थन किया| ऐसे दंपत्ति को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होनी चाहिए|
मुख्यमंत्री कन्या संरक्षक पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर केवल कन्या राशि वाले माता-पिता को इस योजना का लाभ मिलेगा| इसलिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यह पेंशन योजना शुरू की गई है| आज हम आपको हमारे इस लेकर माध्यम से इस योजना की जानकारी देने जा रहे हैं|
Mukhyamantri Kanya Abhibhavak Pension Yojana 2025 Highlights
Article Name | Mukhyamantri Kanya Abhibhavak Pension Yojana |
Sarkari Yojana Name | Kanya Abhibhavak Pension Yojana |
Year | 2025 |
Application Mode | Online/Offline |
Official Website | https://socialsecurity.mp.gov.in/ |
मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना के लाभ
- इस योजना के तहत 600 रुपए प्रति माह की पेंशन दी जाएगी|
- 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर कन्या राशि वाले माता-पिता इस योजना का लाभ ले सकते हैं|
- इस योजना के द्वारा राज्य सरकार उन बूढ़े माता-पिता का सहारा बनेगी|
- माता-पिता में से किसी की भी आयु 60 वर्ष पूरी होने पर इस योजना का लाभ ले सकते हैं|
- केवल कन्याओं वाले माता-पिता ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं जिनका कोई भी जीवित पुत्र नहीं हो|
MP Kanya Abhibhavak Pension Yojana Eligibility (पात्रता)
- आवेदक मूल रूप से मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए|
- योजना का लाभ लाभ उन्हें माता-पिता को मिलेगा जिनकी बचपन से इकलौती बेटी है|
- माता-पिता दोनों में से किसी एक की आयु 60 वर्ष पूरी होनी चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए माता-पिता में से कोई भी आयकर दाता नहीं होना चाहिए|
- माता-पिता की बस बेटियां ही होनी चाहिए और उनका विवाह हो गया होना चाहिए|
Also Read:-
मध्य प्रदेश सरकारी योजना 2025 | MP Sarkari Yojana 2025
युवा स्वाभिमान योजना मध्य प्रदेश | MP Yuva Swabhiman Yojana
एमपी राशन कार्ड लिस्ट | MP Ration Card List
मध्य प्रदेश रोजगार योजना | MP Rozgar Yojana
एमपी कन्या अभिभावक पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- जिनकी केवल बेटियां है तथा कोई भी जीवित पुत्र नहीं है ऐसे माता-पिता के संबंध में प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- आयकर दाता न होने का स्वयं घोषणा प्रमाण पत्र|
- आयु प्रमाण पत्र|
- मध्य प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र|
- माता-पिता दोनों का एक साथ फोटोग्राफ|
- अकेले होने पर अकेला फोटोग्राफ|
- विधवा और परित्यक्त महिलाओं के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- परित्याग के लिए माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेश की सत्यापित फोटोकॉपी|
Kanya Abhibhavak Pension Yojana Online Apply
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश के सामाजिक सुरक्षा पोर्टल https://socialsecurity.mp.gov.in/ पर जाना होगा|

- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा इसमें आपको सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं आर्थिक सहायता योजनाऍं के नीचे दिख रहे ऐरो के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जैसा की चित्र में दिखाई भी गया है|

- इसके बाद आपको सेवाएं वाले कॉर्नर में पेंशन योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करना होगा|

- इस के बाद अपनी 9 अंकों की समग्र सदस्य सीआईडी दर्ज करें तथा स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा कोड भरे|
- उसके बाद पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें|
- इसके बाद मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना को चुने तथा आवश्यक विवरण प्रदान करें|
- अब आपकी स्क्रीन पर इस योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा|
- इसके बाद आवेदन पत्र में मांगी गई पूरी जानकारी ध्यान पूर्वक भरें और अपना फॉर्म सबमिट करते हैं|
- ध्यान दें कि बिना समग्र सदस्य आईडी के आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं|
कन्या अभिभावक पेंशन योजना 2025 के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए अपने मूल निवास के ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत/ जिला पंचायत में निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं|
- अगर आप शहरी क्षेत्र से हैं तो आप नगर निगम/ नगर पालिका और नगर परिषद के कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं|
- इस योजना के दिशा निर्देश पीएफ के रूप में भी देख सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
MP Mukhyamantri Kanya Abhibhavak Pension Yojana 2025 FAQ
कन्या अभिभावक पेंशन योजना के तहत कितने रुपए की पेंशन मिलेगी?
इस योजना के तहत 600 रुपए प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाएगी|
क्या इस योजना का लाभ राज्य के सभी लोग उठा सकते हैं?
जी नहीं, इस योजना का लाभ केवल वही माता-पिता उठा सकते हैं जिनकी सिर्फ बेटियां हो और कोई जीवित पुत्र ना हो|