Nishadraj Scholarship Yojana: छात्रों को 10 और 30 हजार की छात्रवृत्ति, ऐसे उठाएं लाभ


Nishadraj Scholarship Yojana: राज्य सरकार के मत्स्य कल्याण और मत्स्य विकास विभाग द्वारा निषादराज छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य फेडरेशन जलाशयों में काम करने वाले मछुआरों के परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में समर्थन प्रदान करना है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

एमपी निषादराज छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से मछुआरा परिवारों के मेधावी छात्रों को पेशेवर और शैक्षणिक अध्ययन जारी रखने में मदद करने के लिए तकनीकी और गैर तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं| 

Nishadraj Scholarship Yojana MP Highlights

Article NameMP Nishadraj Scholarship Yojana 2026
Sarkari Yojana NameNishadraj Scholarship Scheme
Year2026
Application ModeOffline
Official Websitehttps://mpfisheries.gov.in/
MP Nishadraj Scholarship Yojana 2026 Overview

MP Nishadraj Scholarship Yojana Benefits (लाभ)

  • इस योजना के द्वारा मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीएलएटी आधारित कानून पाठ्यक्रम और समकक्ष तकनीकी कार्यक्रमों जैसे तकनीकी कार्यक्रमों में पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में वास्तविक खर्च या फिर अधिकतम ₹30000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है|
  • बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए जैसे गैर तकनीकी पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले छात्रों को अधिकतम ₹10000 की छात्रवृत्ति या फिर वास्तविक व्यय दोनों में से जो भी कम हो छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान किया जाता है| इसमें कृषि, कानून जैसे समांतर पाठ्यक्रम भी शामिल है|
  • यह छात्रवृत्ति राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है|

MP Nishadraj Scholarship Yojana Eligibility (पात्रता)

मध्य प्रदेश निषादराज छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है या नहीं :-

  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महासंघ के जलाशयों में काम करने वाले मछुआरे के परिवार का बच्चा होना चाहिए|
  • आवेदक एक छात्र होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्र सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अल्पसंख्यक समुदाय या फिर गरीबी रेखा से नीचे आने वाली बीपीएल श्रेणी से संबंधित होना चाहिए|
  • आवेदन के समय आवेदक उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहा हो|
  • आवेदक किसी मान्यता प्राप्त तकनीकी पाठ्यक्रम (जैसे चिकित्सा, इंजीनियरिंग, सीएलएटी आधारित कानून) या फिर गैर तकनीकी पाठ्यक्रम (जैसे बीए, बी कॉम, बीएससी, कृषि इत्यादि) में नामांकित होना चाहिए|

एमपी निषादराज छात्रवृत्ति योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

  • छात्र होने का पहचान प्रमाण पत्र|
  • पता प्रमाण पत्र|
  • जाति प्रमाण पत्र|
  • अगर लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Nishadraj Scholarship Yojana Apply

एमपी निषादराज छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसे देखकर आप यह पता कर सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको क्षेत्रीय प्रबंधक, मत्स्य पालन महासंघ के कार्यालय में जाना होगा|
  • उसके बाद वहां पर जाकर आपको आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा|
  • इसके बाद आपको आवेदन पत्र को करना होगा| फॉर्म को भरते समय इस बात का ध्यान रखें की फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़े|
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र मत्स्य पालन महासंघ कार्यालय में जमा करवा दें|
  • उसके बाद आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी और यदि सारी जानकारी सही पाई जाती है तथा आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

MP Nishadraj Scholarship Yojana 2026 FAQ

  1. MP Nishadraj Scholarship Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा फेडरेशन जलाशयों में काम करने वाले मछुआरों के परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए समर्थन प्रदान किया जाता है|

  2. एमपी निषादराज छात्रवृत्ति योजना का लाभ कौन उठा सकता है?

    इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महासंघ के जलाशयों में काम करने वाले मछुआरे के परिवार का बच्चा होना चाहिए|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment