Primary Education Scholarship Yojana: राज्य सरकार के वि-अधिसूचित खाना बदोश और अर्ध खान बदोश कल्याण विभाग द्वारा प्राथमिक शिक्षा छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से कक्षा 1 से 5 तक पढ़ने वाले वि-अधिसूचित खाना बदोश और अर्ध खान बदोश समुदाय के छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा छात्रवृत्ति दी जाती है|
मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षा स्कॉलरशिप योजना के द्वारा छात्रों को 15 रुपए प्रति माह की दर से 10 महीने के लिए 150 रुपए की छात्रवृत्ति राशि दी जाती है| योजना की छात्रवृत्ति वितरण का प्रबंध सार्वजनिक शिक्षा निदेशालय के माध्यम से किया जाता है|
एमपी प्राथमिक शिक्षा छात्रवृत्ति योजना का लाभ पात्र लाभार्थी उठा सकते हैं| आज हम आपको हमारे इसलिए के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और लाभ देने के लिए आवेदन कैसे करें की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
Primary Education Scholarship Yojana MP Highlights
| Article Name | MP Primary Education Scholarship Yojana 2025 |
| Sarkari Yojana Name | Primary Education Scholarship |
| Year | 2025 |
| Application Mode | Online |
| Official Website | https://samarth.mp.gov.in/ |
MP Primary Education Scholarship Yojana Eligibility (पात्रता)
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी पात्रता होनी चाहिए| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिसके माध्यम से आप यह चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है या :-
- आवेदक एक छात्र होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक विमुक्त समुदाय, घुमंतू (घुमक्कड़) एवं अर्ध घुमंतु (अर्ध घुमक्कड़) जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राएं होने चाहिए|
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक छात्रवृत्ति के लिए पत्र होना चाहिए भले ही वह 1 वर्ष में फेल हो गया हो|
- आवेदन के पास अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र की सत्यापित कॉपी होनी चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 के बीच पढ़ रहा होना चाहिए|
- आय प्रमाण पत्र इस योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक नहीं है|
एमपी प्राथमिक शिक्षा छात्रवृति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आवेदन के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
- स्थाई पता प्रमाण पत्र|
- जाति प्रमाण पत्र|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- पिछली कक्षा की मार्कशीट|
- समग्र आईडी|
- बैंक खाते के पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
Also Read :-
- मध्य प्रदेश सरकारी योजना 2025 | MP Sarkari Yojana 2025
- Sarkari Yojana 2025 | सरकारी योजना 2025
- एमपी जन्म प्रमाण पत्र | MP Birth Certificate
- एमपी विकलांग पेंशन योजना | MP Viklang Pension Yojana
- एमपी प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना | Pratibha Kiran Scholarship Yojana
- एमपी नल जल योजना | MP Nal Jal Yojana
Primary Education Scholarship Online Apply
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु कल्याण विभाग के आधिकारिक समर्थ पोर्टल https://samarth.mp.gov.in/ पर जाना होगा|

- अब आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार का पेज ओपन होगा| इसमें आपको स्क्रीन पर दिख रहे 4 बॉक्स पर क्लिक करना होगा जैसा की चित्र में दिखाया भी गया है|
- इसके बाद आपको आवेदन बटन पर क्लिक करना होगा| उदाहरण के लिए चित्र में दिखाया गया है|
- उसके बाद पंजीकरण फार्म में मांगी गई जानकारी को भरें और रजिस्टर बटन पर क्लिक करें|
- पंजीकरण पूरा करने के बाद Login पर क्लिक करें और अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉग-इन बटन पर क्लिक करें|
- उसके बाद जी योजना के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं उस योजना केऑनलाइन आवेदन पत्र पर जाएं|
- इसके बाद आवेदन पत्र में मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक करें और उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
- उसके बाद नियमों एवं शर्तों को स्वीकार करें और टिक मार्क करें| इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते हैं|
- इस तरह आप बहुत ही आसानी से इस योजना के लिए आवेदन दर्ज कर सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
MP Primary Education Scholarship Yojana 2025 FAQ
एमपी प्राथमिक शिक्षा छात्रवृत्ति योजना क्या है?
इस योजना के द्वारा कक्षा एक से पांच में पढ़ने वाले वि-अधिसूचित खाना बदोश और अर्ध खान बदोश समुदाय के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है|
मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षा छात्रवृत्ति योजना में कितने रुपए की स्कॉलरशिप मिलती है?
योजना के माध्यम से 15 रुपए प्रति माह और अधिकतम 10 महीने के लिए 150 रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है|