Top Class & Post Matric Scholarship: राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा टॉप क्लास और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि के छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करने में सहायता करना है| इस योजना के माध्यम से ट्यूशन फीस, रखरखाव भत्ता और अन्य शैक्षिक खर्चों को कवर करके वित्तीय बाधाओ को कम करना है|
एमपी टॉप क्लास और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के द्वारा छात्रावास के छात्रों को ₹1200 का मासिक भत्ता प्रदान किया जाता है| इसके साथ ही गैर छात्रावास के छात्रों को 650 रुपए का मासिक भत्ता प्रदान किया जाता है| पात्र लाभार्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं|
Top Class & Post Matric Scholarship MP Highlights
| Article Name | MP Top Class & Post Matric Scholarship 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Top Class & Post Matric Scholarship |
| Mode | Online |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://scholarships.gov.in/ |
MP Top Class & Post Matric Scholarship Eligibility (पात्रता)
मध्य प्रदेश टॉप क्लास और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ स्नातक/ स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले छात्रों को दिया जाएगा|
- इसके साथ ही अभिभावक की अधिकतम वार्षिक आय पोस्ट मैट्रिक के लिए 2,50,000 रुपए तथा शीर्ष वर्ग के लिए 6,00,000 रुपए होनी चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक 40% या उससे अधिक विकलांग होना चाहिए|
एमपी टॉप क्लास और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
- पता प्रमाण पत्र की कॉपी|
- आय की पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र|
- आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
- मोबाइल नंबर|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- मार्कशीट की कॉपी|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Top Class & Post Matric Scholarship Apply Online
टॉप क्लास और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कैसे आवेदन करना होगा :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको राष्ट्रीय स्कॉलरशिप पोर्टल https://scholarships.gov.in/ पर जाना होगा|

- अब आपके पास इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा| इसमें आपको Students पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद आपको Apply For Scholarship के नीचे दिख रहे हैं Login की बटन पर क्लिक करना होगा|

- अब आपको Register Yourself पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद आपको नियमों एवं शब्दों पर टिक करके Next वाले बटन पर क्लिक करना होगा|

- उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और उसके बाद मोबाइल पर आया वह ओटीपी दर्ज करना होता है|
- इसके बाद आपको eKyc डिटेल भरनी होगी तथा उसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट कर दें|
- अगर आप पहले से ही रजिस्टर है तो आप अपनी जानकारी भरकर सीधे Login कर सकते हैं|
- इसके बाद आपको नया आवेदन दर्ज करें पर क्लिक करना होगा| उसके बाद आपके पास आवेदन पत्र खुल जाएगा| फार्म में मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें तथा अपना फॉर्म सबमिट कर दें|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
MP Top Class & Post Matric Scholarship 2026 FAQ
MP Top Class & Post Matric Scholarship Kya Hai?
इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि के छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करने में सहायता प्रदान की जाती है|
मध्य प्रदेश टॉप क्लास और पोस्ट मैट्रिक योजना में कितने रुपए की छात्रवृत्ति मिलती है?
इस योजना के माध्यम से छात्रावास में रहने वाले छात्रों को ₹1200 का मासिक भत्ता तथा गैर छात्रावास वाले छात्रों को 650 रुपए का मासिक भत्ता दिया जाता है|