Social Suraksha Pension Yojana: 600 रुपए प्रति माह पेंशन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ


Social Suraksha Pension Yojana: राज्य में रह रहे गरीब, विकलांग और बेसहारा नागरिकों के लिए समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना का लाभ राज्य में रह रहे निराश्रित लोगों को मिलेगा जैसे वृद्धि लोग, दिव्यांग, विकलांग और गरीबी रेखा से नीचे आने वाले नागरिक योजना का लाभ उठा सकते हैं|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

एमपी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ महिलाओं से लेकर बच्चों तक सभी को दिया जाएगा| सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य निराश्रित लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है|

मध्य प्रदेश सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 600 रुपए प्रति माह की पेंशन दी जाएगी| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

MP Social Suraksha Pension Yojana Highlights

Article NameMP Social Suraksha Pension Yojana 2026
Sarkari Yojana NameSocial Suraksha Pension Yojana
Year2026
Application ModeOffline
Official Websitehttps://socialjustice.mp.gov.in
MP Social Suraksha Pension Yojana 2026 Overview

Social Suraksha Pension Yojana MP 2026 Eligibility (पात्रता)

मध्य प्रदेश सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी पात्रता होनी आवश्यक है| पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है जिसके द्वारा आप यह चेक कर सकते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं :-

  • योजना का लाभ 60 वर्ष से अधिक आयु के निराश्रित लोग उठा सकते हैं|
  • यदि विधवा (कल्याणी) इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो उसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए तथा वह आयकर दाता नहीं होनी चाहिए|
  • अगर अविवाहित महिलाएं इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं तोउनकी आयु 50 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए तथा साथ ही वह आयकर दाता नहीं होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ 18 से 59 वर्ष की आयु वाली परित्यक्त महिलाएं भी ले सकते हैं जो गरीबी रेखा से नीचे रह रही होगी|
  • इसके साथ-साथ विकलांग व्यक्ति भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं| उनकी आयु 6 से 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए तथा उनकी विकलांगता 40% या उससे अधिक होनी चाहिए| इसके साथ ही वह आयकर तथा नहीं होने चाहिए|
  • वृद्ध आश्रमों में रहने वाले सभी कैदी जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है वह भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज होने आवश्यक है| जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है जिनकी जरूरत आपको आवेदन के समय पड़ सकती है :-

  • 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • बीपीएल कार्ड या फिर निराश्रित/ गरीबी प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • विकलांग व्यक्तियों के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • कल्याण/ परित्याग प्रमाण पत्र|

Also Read :-

Social Suraksha Pension Yojana Apply

एमपी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप दी गई है इसके द्वारा आप यह आसानी से जान सकते हैं कि आपको इस योजना का लाभ लेने के लिए कहां पर और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • ग्रामीण क्षेत्र के आवेदकों को ग्राम पंचायत/ जनपद पंचायत पंचायत में जाना होगा|
  • शहरी क्षेत्र के आवेदकों को नगर निगम/ नगर पालिका/ नगर परिषद में जाना होगा|
  • इसके बाद वहां पर जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा|
  • आप सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना आवेदन पत्र डाउनलोड यहां से भी कर सकते हैं|
  • इसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र करना होगा और उसके साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ना होगा|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित कार्यालय में जमा करवाना होगा|
  • इसके बाद आपके आवेदन की जांच की जाएगी और अगर आप इस योजना का लाभ देने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपको इस योजना का लाभ दे दिया जाएगा|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

MP Social Suraksha Pension Yojana 2026 FAQ

  1. मध्य प्रदेश सामाजिक सुरक्षा योजना में कितने रुपए की पेंशन मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से 600 रुपए प्रति माह की पेंशन दी जाती है|

  2. एमपी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ कौन उठा सकता है?

    इस योजना का लाभ राज्य के निराश्रित नागरिक उठा सकते हैं|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment