Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana: फ्री में ट्यूब लाइट, पंखे और इनवर्टर खरीदने के लिए भी सहायता


Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana: राज्य सरकार द्वारा हथकरघा बुनकरों के लिए मुख्यमंत्री बायन ज्योति योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य हथकरघा बुनकरों को आवश्यक रोशनी वाले उपकरण उपलब्ध करवाना है| जिससे कि उनके शारीरिक तनाव को कम करके और कमाई की संभावना को बढ़ाकर बुनकरों के लिए कार्य स्थितियां और उत्पादकता में सुधार किया जा सके|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

ओडिशा मुख्यमंत्री बायन ज्योति योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को फ्री में 20w की ट्यूब लाइट प्रदान की जाएगी| इसके साथ ही उन्हें मुफ्त में 35 वाट के पंखे भी दिए जाएंगे| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस ज्योति योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना की पात्रता, लाभ, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana Odisha Highlights

Article NameOdisha Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana 2026
Sarkari Yojana NameMukhyamantri Bayan Jyoti Yojana
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://textiles.odisha.gov.in/
Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana 2026 Overview

Odisha Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana Benefits (लाभ)

  • इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को 20 वाट की ट्यूब लाइट निशुल्क वितरित की जाएगी|
  • इसके साथ ही आवेदक को इनवर्टर खरीद के लिए भी सहायता दी जाती है| इसमें 17,500 रुपए इनवर्टर खरीदने के लिए 2 किस्तों में दिया जाता है|
  • इनवर्टर की खरीद के लिए ₹10,000 की पहली किस्त दी जाती है और इनवर्टर खरीदने के बाद 7,500 रुपए की दूसरी किस्त दी जाती है|
  • इसके साथ ही आवेदक को 35 वाट के पंखे भी निशुल्क दिए जाते हैं|
  • इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को ₹5,000 तक का लोन बिना किसी ब्याज के दिया जाता है|

Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana Eligibility (पात्रता)

ओडिशा मुख्यमंत्री बायन ज्योति योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके माध्यम से आप यह पता लगा सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक ओडिशा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ केवल एक सच्चा बुनकर/ पूर्णकालिक सहायक कर्मचारी की उठा सकता है|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी स्रोतों से मिलाकर पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख रुपए या उससे कम होनी चाहिए|
  • योजना का लाभ आवेदक को तभी मिलेगा अगर परिवार की कम से कम 50% आय बुनाई गतिविधियों से होगी|
  • अगर परिवार के एक से ज्यादा सदस्य इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो केवल एक ही सदस्य को इस योजना का लाभ मिलेगा|
  • आवेदक को वैद्य टीआईएन वाले जीएसटी पंजीकृत डीलर से ही प्रकाश इकाई खरीदनी होगी|

ओडिशा मुख्यमंत्री बायन ज्योति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड की स्वयं प्रमाणित फोटो कॉपी|
  • बुनकर पहचान पत्र या फिर प्रमाण पत्र की स्वयं सत्यापित कॉपी जिससे यह पता लग सके कि वह एक वास्तविक बुनकर या सहायक श्रमिक है|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए खाता आवेदक के नाम पर ही होना चाहिए जो नाम आवेदन पत्र में भरा गया है|
  • संबंधित तहसीलदार द्वारा जारी किया गया पारिवारिक वार्षिक आय प्रमाण पत्र|
  • इसके साथ ही आवेदक को एक हालकनामा देना होगा कि उसे केंद्र या राज्य सरकार द्वारा इस प्रकार की कोई भी सामान सहायता नहीं मिल रही है|
  • योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को इस बात का भी आशय वचन देना होगा कि शरीर की तारीख से 3 साल के अंदर वह इस प्रकाश इकाई को नहीं बेचेगा|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana Apply Online

ओडिशा मुख्यमंत्री बायन ज्योति योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ओडिशा टेक्सटाइल और हैंडलूम के आधिकारिक पोर्टल https://textiles.odisha.gov.in/ पर जाना होगा|
Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana Apply Online
Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana Apply Online
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिख रहे Online Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana Online Registration
Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana Online Registration
  • अब आपकी स्क्रीन पर Create Account बाला एक पेज ओपन होगा|
  • इसमें मांगी की जानकारी भरकर आपको नीचे दिया गया कैप्चा कोड करना होगा और उसके बाद Submit बटन पर क्लिक करना होगा|
Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana Online Apply
Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana Online Apply
  • इसके बाद आपको अपने यूजर नेम और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा|
  • अगर आप पहले से ही इस पोर्टल का रजिस्टर है तो आप सीधे Login बटन पर क्लिक करके अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन भी कर सकते हैं|
  • लॉगिन करने के बाद आपको ड्रॉपडाउन मेनू में से मुख्यमंत्री बायन ज्योति योजना को सेलेक्ट करना होगा|
  • इसके बाद आपके पास एक फॉर्म खुल जाएगा| फार्म में मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे|
  • उसके बाद जरूरी दस्तावेजो को अपलोड करें और उसके बाद अपना फॉर्म सबमिट कर दें| 

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Odisha Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana 2026 FAQ

  1. Odisha Mukhyamantri Bayan Jyoti Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा हथकरघा बुनकरों को आवश्यक रोशनी वाले उपकरण उपलब्ध करवाए जाते हैं|

  2. ओडिशा मुख्यमंत्री बायन ज्योति योजना से क्या लाभ मिलेगा?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को निशुल्क 20 वाट की ट्यूबलाइट और फ्री में 35 वाट का पंखा दिया जाता है| इसके साथ ही उन्हें इनवर्टर की खरीद पर भी सहायता प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment