Devnarayan Gurukul Yojana 2026: राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा देवनारायण गुरुकुल योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य विशेष पिछड़ा वर्ग (एसबीसी) के छात्रों को मुक्त आवासीय शिक्षा प्रदान करना है|
राजस्थान देवनारायण गुरुकुल योजना गुरुकुल योजना का लाभ बंजारा, बलदिया, लबाना – गड़िया लोहार, गडोलिया, गुजर गुजरा, रायको, रेबारी (देबासी) गडरिया (गदरी, गयारी) समुदाय के लोगों को दिया जाएगा| इस योजना के द्वारा चुने गए छात्रों को फ्री में शिक्षा और आवास दिया जाएगा|
देवनारायण गुरुकुल योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित स्कूलों में कक्षा 6 में प्रवेश पाने वाले चुने गए छात्रों को फ्री में शिक्षा, आवास, भोजन, वर्दी, पुस्तक और लेखन सामग्री दी जाती है| आज हम आपको हमारी इस लेख के माध्यम से गुरुकुल योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन कैसे करें की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
Devnarayan Gurukul Yojana Rajasthan 2026 Highlights
| Article Name | Rajasthan Devnarayan Gurukul Yojana 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Devnarayan Gurukul Yojana |
| Year | 2026 |
| Application Mode | Online |
| Official Website | https://jansoochna.rajasthan.gov.in/ |
Rajasthan Devnarayan Gurukul Yojana Eligibility (पात्रता)
देवनारायण गुरुकुल योजना का लाभ लेने के लिए आपको कुछ पात्रता मापदंडों को पूरा करना होगा| पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है जिसे देखकर आप यह पता लगा सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ देने के लिए पात्र है या नहीं :-
- आवेदक राजस्थान राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक और आवेदक का परिवार आयकर दाता नहीं होना चाहिए|
- सरकारी और गैर सरकारी स्कूल में नियमित छात्र होने पर ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा|
- आवेदन पांचवी कक्षा कम से कम 50% या उससे अधिक अंकों के साथ पास होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक बंजारा, बलदिया, लबाना – गड़िया लोहार, गडोलिया, गुजर गुजरा, रायको, रेबारी (देबासी) गडरिया (गदरी, गयारी) समुदाय से होना चाहिए|
- पिछली परीक्षा में पास होने वालों को ही विभाग द्वारा चुने गए 59 विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा|
Also Read :-
- राजस्थान सरकारी योजना 2026 | Rajasthan Sarkari Yojana 2026
- राजस्थान स्कॉलरशिप योजना | Rajasthan Scholarship Scheme
- गार्गी पुरस्कार योजना राजस्थान | Rajasthan Gargi Puraskar Yojana
- Rajasthan New Ration Card List | राजस्थान न्यू राशन कार्ड लिस्ट
- राजस्थान अपना खाता | Rajasthan Apna Khata
राजस्थान देवनारायण गुरुकुल योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
योजना का लाभ लेने के लिए और उसमें आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होनी चाहिए| जिनकी आवश्यकता आपको आवेदन करते समय पड़ सकती है| जरूरी दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है|
- स्थाई पता प्रमाण पत्र की कॉपी|
- आय प्रमाण पत्र की कॉपी|
- जाति प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी|
- जन आधार कार्ड की कॉपी|
- स्कूल की फीस की रसीद|
- अगर जरूरत हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Devnarayan Gurukul Yojana Apply
देवनारायण गुरुकुल योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर जाना होगा और वहां से आवेदन पत्र लेना होगा|
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें और इस बात का खास ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
- इसके बाद अपना आवेदन पत्र जिला शिक्षा अधिकारी के प्रिंसिपल के पास जमा करवा दें|
- इस बात का खास ध्यान रखें की पांचवी कक्षा की योग्यता के आधार पर ही छात्रों को छठी कक्षा में प्रवेश मिलेगा|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Rajasthan Devnarayan Gurukul Yojana 2026 FAQ
देवनारायण गुरुकुल योजना क्या है?
इस योजना के तहत कक्षा 6 में प्रवेश पाने वाले चुने गए छात्रों को फ्री में शिक्षा, आवास, भोजन, वर्दी, पुस्तक और लेखन सामग्री दी जाती है|
राजस्थान देवनारायण गुरुकुल योजना का लाभ किसे मिलेगा?
इस योजना का लाभ बंजारा, बलदिया, लबाना – गड़िया लोहार, गडोलिया, गुजर गुजरा, रायको, रेबारी (देबासी) गडरिया (गदरी, गयारी) समुदाय के लोगों को दिया जाएगा|