मुख्यमंत्री कलाकार सहायता योजना: सरकार की भाषा, साहित्य और संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कलाकार सहायता योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बुजुर्ग कलाकारों को उनकी जीविका चलाने के लिए सहायता प्रदान करना है जिन्होंने वित्तीय कठिनाई का सामना करने की बावजूद ओडिशा की कला और संस्कृति को समृद्ध बनाने के लिए लगातार खुद को समर्पित किया है|
ओडिशा मुख्यमंत्री कलाकार सहायता योजनाके माध्यम से इन गरीब कलाकारों को पेंशन प्रदान की जाती है जो अपने उल्लेखनीय योगदान के साथ हमारी कला और संस्कृति के प्रति आजीवन प्रतिबद्धता/ समर्पण के बावजूद संकट की स्थिति में है| उन कलाकारों को पेंशन के रूप में ₹1200 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|
Mukhyamantri Kalakar Sahayata Yojana Odisha Highlights
| Article Name | Odisha Mukhyamantri Kalakar Sahayata Yojana 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Mukhyamantri Kalakar Sahayata Yojana |
| Mode | Online |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://mksy.in/ |
Odisha Mukhyamantri Kalakar Sahayata Yojana Eligibility (पात्रता)
मुख्यमंत्री कलाकार सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है इसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- योजना का लाभ लेने के लिए कलाकारों में पुरुषों की आयु कम से कम 50 वर्ष तथा महिला कलाकारों के मामले में आयु 40 वर्ष से अधिक होनी चाहिए|
- इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों की वार्षिक आय ₹50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा शहरी क्षेत्र के कलाकारों की वार्षिक आय ₹60,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए या फिर जैसा कि सरकार द्वारा थोड़े-थोड़े समय बाद निर्धारित किया जाता है|
- योजना का लाभ आवेदन को तभी मिलेगा अगर वह सरकार की अन्य किसी योजना के तहत सामान लाभ नहीं ले रहा होगा|
- इसके साथ ही हर वर्ष अप्रैल माह में लाभार्थी को किसी संसद सदस्य/ विधानसभा सदस्य/ किसी राजपत्रित सरकारी अधिकारी/ यूएलबी के अध्यक्ष या फिर पंचायत समिति के अध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षरित निर्धारित प्रपत्र में अपना जीवन प्रमाण प्रस्तुत करना होगा|
- अगर वह समय पर जीवन प्रमाण प्रस्तुत नहीं करता है या फिर लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो पेंशन योजना का लाभ खत्म कर दिया जाएगा|
ओडिशा मुख्यमंत्री कलाकार सहायता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- पहचान प्रमाण पत्र के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड या वोटर कार्ड होना चाहिए|
- जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी|
- स्थाई तथा प्रमाण पत्र|
- मोबाइल नंबर|
- कलाकार कौशल/ उपलब्धि का प्रमाण पत्र|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण पत्र|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Mukhyamantri Kalakar Sahayata Yojana Apply Online
ओडिशा मुख्यमंत्री कलाकार सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ओडिशा भाषा, साहित्य और संस्कृति विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://mksy.in/ पर जाना होगा|
- इसके बाद आवेदक को अपना पंजीकरण करवाना होगा| अगर वह पहले से ही पंजीकृत नहीं है तो उसको पंजीकरण के लिए आवेदन करें पर क्लिक करना होगा|
- उसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर आवेदक अपने सफल पंजीकरण कर सकते हैं|
- पंजीकरण करने के बाद आवेदक को अपने यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा|
- इसके बाद आवेदक के पास आवेदन पत्र खुल जाएगा| आवेदन पत्र में मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें तथा अपना आवेदन पत्र सबमिट कर दें|
- विभाग द्वारा ऐसे प्रकाशन की तारीख से लगभग 2 महीने की अवधि के भीतर पात्र कलाकारों से आवेदन मांगने के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और विभाग की वेबसाइट पर एक विज्ञापन प्रकाशित किया जाता है|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Odisha Mukhyamantri Kalakar Sahayata Yojana 2026 FAQ
Odisha Mukhyamantri Kalakar Sahayata Yojana Kya Hai?
इस योजना के द्वारा बुजुर्ग कलाकारों को उनकी जीविका चलाने के लिए सहायता प्रदान की जाती है| जिन्होंने वित्तीय कठिनाई का सामना करने की बावजूद ओडिशा की कला और संस्कृति को समृद्ध बनाने के लिए लगातार खुद को समर्पित किया है|
ओडिशा कलाकार सहायता योजना में कितने रुपए की पेंशन मिलती है?
इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थी को ₹1200 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|