Kanya Suraksha Yojana: राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गरीब बीपीएल परिवार की बालिकाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है| ताकि इससे लिंगानुपात को कम किया जा सके|
बिहार कन्या सुरक्षा योजना के माध्यम से समाज में बालिकाओं के महत्व को बढ़ावा मिलेगा| इससे भ्रूण हत्या भी काफी हद तक कम होगी| इस योजना के माध्यम से प्रत्येक पात्र बालिका के लिए 2,000 रुपए सा सावधि जमा के रूप में निवेश किया जाता है|
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन कैसे करें की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक देखें|
Kanya Suraksha Yojana Bihar 2026 Highlights
| Article Name | Bihar Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Kanya Suraksha Yojana |
| Year | 2026 |
| Application Mode | Offline |
| Official Website | https://wcdc.bihar.gov.in/ |
Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana Eligibility (पात्रता)
कन्या सुरक्षा योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी पात्रता होनी चाहिए| पात्रता की जानकारी नीचे दीजिए जिससे आप यह चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है कि नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए लड़की बिहार राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए|
- बालिका का जन्म 22 नवंबर 2007 को या फिर उसके बाद हुआ होना चाहिए|
- योजना का लाभ उन बालिकाओं को मिलेगा जो की गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल श्रेणी के परिवार से संबंध रखती हो|
बिहार कन्या सुरक्षा योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची
कन्या सुरक्षा योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए| जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है जिनकी आवश्यकता आपको आवेदन के समय पढ़ सकती है :-
- योजना का लाभ देने वाली बालिका का जन्म प्रमाण पत्र|
- बीपीएल श्रेणी से संबंध रखने पर बीपीएल प्रमाण पत्र|
- माता-पिता का आधार कार्ड|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो|
- अगर बीच की अवधि के दौरान लागू हुआ होगा तो बालिकाओं का मृत्यु प्रमाण पत्र|
Also Read :-
- बिहार सरकारी योजना 2026 | Bihar Sarkari Yojana 2026
- बेरोजगारी भत्ता बिहार | Bihar Berojgari Bhatta
- बिहार कुशल युवा प्रोग्राम | Bihar Kushal Yuva Program
- Bihar Ration Card List | बिहार राशन कार्ड लिस्ट
- बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना
- वृद्धजन पेंशन योजना बिहार
Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana Apply
बिहार कन्या सुरक्षा योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :- :-
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास निगम या फिर स्थानीय नामित सरकारी कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र लेना होगा|
- इसके बाद अपने फार्म को पूरा करें| फॉर्म भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- फार्म पूरा भरने के बाद इसके साथ अपने जरूरी दस्तावेजों को जोड़े|
- उसके बाद अपना आवेदन पत्र नजदीकी सरकारी कार्यालय या फिर संबंधित प्राधिकारी को जमा करवा दें|
- इसके बाद आपके आवेदन की जांच की जाएगी| अगर सारी जानकारी से भी होती है और आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपको सूचित कर दिया जाएगा|
- इसके बाद आपको योजना का लाभ मिल जाएगा|
- इस तरह आप बहुत ही आसानी से मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के लिए आवेदनकर सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Bihar Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana 2026 FAQ
क्या बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?
जी नहीं, इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा| इसके लिए आप नजदीकी संबंधित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं|
कन्या सुरक्षा योजना का लाभ किसे मिलेगा?
इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल श्रेणी वाले परिवारों की बालिकाओं को मिलेगा|