Hiv Aids Pension Scheme: सरकार द्वारा एचआईवी एड्स से प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए एचआईवी एड्स पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से एचआईवी एड्स प्रभावित लोगों को मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी जिससे वह किसी पर निर्भर ना होते हुए अपने कुछ छोटे व्यक्तिगत चिकित्सा खर्चों को पूरा कर सकें|
पांडिचेरी एचआईवी एड्स पेंशन योजना के माध्यम से 60 वर्ष या उससे कम आयु वाले आवेदकों को ₹1,500 की मासिक पेंशन, 60 वर्ष से लेकर 79 वर्ष आयु वाले आवेदक को ₹2,000 की मासिक पेंशन तथा 80 वर्ष से अधिक आयु वाले आवेदक को ₹3,000 की मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी| एचआईवी एड्स से प्रभावित नागरिक बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
Hiv Aids Pension Scheme Puducherry 2026 Highlights
| Article Name | Puducherry Hiv Aids Pension Scheme 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Hiv Aids Pension Scheme |
| Mode | Offline |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://wcd.py.gov.in/ |
Puducherry Hiv Aids Pension Scheme Benefits (लाभ)
- इस योजना के माध्यम से 60 वर्षीय या उससे कम आयु वाले लाभार्थियों को ₹1500 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|
- इसके साथ ही जिन आवेदकों की आयु 60 वर्ष से लेकर 79 वर्ष के बीच है उन्हें इस योजना के माध्यम से ₹2000 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|
- जिन आवेदकों की आयु 80 वर्ष या उससे अधिक है उन्हें इस योजना के द्वारा ₹3000 प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाती है|
Hiv Aids Pension Scheme Eligibility (पात्रता)
पांडिचेरी एचआईवी एड्स पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है| जिसके माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पांडिचेरी UT का निवासी होना चाहिए|
- योजना का लाभ लेने के लिए उसे पांडिचेरी क्षेत्र के संबंध में एआरटी सेंटर आईजीएमसी और आरआई, पांडिचेरी/ लिंक एआरटी सेंटर जेआईपीएमईआर, कराईकल क्षेत्र के संबंध में एआरटी सेंटर नागपट्टनम, माहे क्षेत्र के संबंध में एआरटी सेंटर कालीकट, यानम क्षेत्र के संबंध में एआरटी सेंटर काकीनाडा में पंजीकृत होना चाहिए| इसके साथ ही वह नियमित उपचार ले रहा हो तथा पांडिचेरी UT में भविष्य में स्थापित किए जाने वाले किसी भी अन्य एआरटी सेंटर में रहना चाहिए|
पांडिचेरी एचआईवी एड्स पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
- वोटर कार्ड की फोटो कॉपी|
- राशन कार्ड की कॉपी|
- संबंधित एआरटी चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया पंजीकरण या उपचार प्रमाण पत्र|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Hiv Aids Pension Scheme Apply Process
पांडिचेरी एचआईवी एड्स पेंशन योजना का लाभ देने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि योजना का लाभ देने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-
- पांडिचेरी क्षेत्र के नागरिकों को उप निदेशक (सामाजिक रक्षा), वृद्धावस्था पेंशन अनुभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग पांडिचेरी में अपना आवेदन करना होगा|
- कराईकल क्षेत्र के नागरिकों को बाल विकास परियोजना अधिकारी कराईकल के पास आवेदन करना होगा|
- माहे/ यानम क्षेत्र के नागरिकों को कल्याण अधिकारी माहे/ यानम के पास आवेदन करना होगा|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Puducherry Hiv Aids Pension Scheme 2026 FAQ
Puducherry Hiv Aids Pension Scheme Kya Hai?
इस योजना के माध्यम से एचआईवी एड्स से प्रभावित नागरिकों को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|
पांडिचेरी एचआईवी एड्स पेंशन योजना के द्वारा कितने रुपए की पेंशन मिलती है?
इस योजना के द्वारा 60 वर्ष या उससे कम आयु वाले आवेदकों को ₹1,500 की मासिक पेंशन, 60 वर्ष से लेकर 79 वर्ष आयु वाले आवेदक को ₹2,000 की मासिक पेंशन तथा 80 वर्ष से अधिक आयु वाले आवेदक को ₹3,000 की मासिक पेंशन दी जाती है|