Dependent Children Pension Scheme: राज्य सरकार द्वारा आश्रित बाल पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है जिनकी आय उनके माता-पिता की अनुपलब्धता के कारण स्थिर नहीं है| पात्र लाभार्थी को पेंशन राशि सीधे प्रति माह उनके बैंक खाते में दी जाएगी|
पंजाब आश्रित बाल पेंशन योजना पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से 1,500 रुपए की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Dependent Children Pension Scheme Punjab Highlights
| Article Name | Punjab Dependent Children Pension Scheme 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Dependent Children Pension Scheme 2026 |
| Year | 2026 |
| Application Mode | Offline |
| Official Website | https://punjab.gov.in/ |
Punjab Dependent Children Pension Scheme Eligibility (पात्रता)
पंजाब आश्रित बच्चों के लिए पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी पात्रता होनी चाहिए| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं की आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पंजाब राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
- योजना का उठाने के लिए माता-पिता/ अभिभावक की है वार्षिक आय 60,000 रुपए या उससे कम होनी चाहिए|
- लाभ उठाने वाले बच्चे की आयु 21 वर्ष से कम होनी चाहिए|
- इस योजना का लाभ बच्चों को तभी मिलेगा| यदि माता-पिता या दोनों का निधन हो गया है या फिर माता-पिता नियमित रूप से घर से अनुपस्थित रहते हैं या फिर वह परिवार की देखभाल करने में शारीरिक/ मानसिक रूप से अक्षम हो गए हैं|
पंजाब आश्रित बाल पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- माता पिता/ अभिभावक का पहचान पत्र|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- माता पिता/ अभिभावक का स्थाई पता प्रमाण पत्र|
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया विकलांगता का प्रमाण पत्र|
- स्व घोषणा पत्र|
- अगर पति लापता है तो लापता पति की एफआईआर की कॉपी|
- तलाक विलेख की कॉपी|
- पिता के विकलांगता प्रमाण पत्र की कॉपी|
- पिता की मृत्यु का प्रमाण पत्र|
- बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी (इसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- सभी आश्रित के साथ लाभार्थी की ग्रुप फोटो|
- आश्रित बच्चों की जन्म तिथि का प्रमाण पत्र|
- लाभार्थी का पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र|
- अगर माता-पिता दोनों में से कोई भी नहीं है तो दोनों की मृत्यु का प्रमाण पत्र|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Dependent Children Pension Scheme Apply
पंजाब आश्रित बच्चों की पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप नीचे बताई गई है :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Dependent Children Pension Scheme Application Form डाउनलोड करना होगा|
- उसके बाद आपको आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना होगा|
- इसके बाद अपने एप्लीकेशन फॉर्म को भरे| फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़े|
- उसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित कार्यालय या केंद्र में जमा करवा दे|
- इस तरह आप बहुत ही आसानी से पंजाब आश्रित बाल पेंशन योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन दर्ज करवा सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Punjab Dependent Children Pension Scheme 2026 FAQ
Dependent Children Pension Scheme Kya Hai?
इस योजना के द्वारा उन बच्चों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है जिनकी आय उनके माता-पिता की अनुपलब्धता के कारण स्थिर नहीं है|
पंजाब आश्रित बाल पेंशन योजना में कितने रुपए की पेंशन मिलती है?
इस योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को 1,500 रुपए की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|