Kisan Kaleva Yojana: राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए किसान कालेवा योजना शुरू की गई है| इस योजना के द्वारा सब्जी मंडी परिसर में फल बेचने वाले किसान और उनके सहायकों को कूपन के माध्यम से सस्ते में भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा|
राजस्थान किसान कालेवा योजना के माध्यम से पंजीकृत किसान और उनके सहायक इस योजना के तहत मात्र 5 रुपए में भोजन की एक भरपेट प्लेट प्राप्त कर सकते हैं| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसान और उनके सहायकों पर खाने के लिए पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ को कम किया जा सके|
किसान कालेवा योजना के द्वारा किसानों को किफायती दाम में पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना के लाभ, पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन कैसे करें की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
Kisan Kaleva Yojana Rajasthan Highlights
| Article Name | Rajasthan Kisan Kaleva Yojana 2025 |
| Sarkari Yojana Name | Kisan Kaleva Yojana |
| Year | 2025 |
| Application Mode | Online |
| Official Website | https://sso.rajasthan.gov.in/ |
Kisan Kaleva Yojana Benefits (लाभ)
- इस योजना के द्वारा किसानों और उनके सहायकों को 5 रुपए प्रति प्लेट की किफायती कीमत पर अच्छा पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा|
- भोजन मंडी परिसर में ही उपलब्ध करवाया जाएगा|
भोजन में मिलने वाली चीजों की सूची आप इसके नीचे देख सकते हैं :-
- 250 ग्राम आटे से बनी 8 चपाती|
- 125 ग्राम एक कटोरी दाल|
- 125 ग्राम सब्जी|
- सर्दियों में अक्टूबर से मार्च तक 50 ग्राम गुड़ भी दिया जाता है|
- गर्मियों में अप्रैल से सितंबर तक 200ml लस्सी भी दी जाती है|
Rajasthan Kisan Kaleva Yojana Eligibility (पात्रता)
- इस योजना का लाभ कृषि वस्तुएं बेचने आने वाले किसानों को मिलेगा|
- किसान हमाल/ पालेदार/ तुलारा इनमें से होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान को बाजार परिसर का सदस्य होना चाहिए|
- आवेदक को बाजार का लाइसेंस धारक भी होना चाहिए|
Also Read :-
- राजस्थान स्कॉलरशिप योजना | Rajasthan Scholarship Scheme
- Rajshree Yojana Rajasthan | राजश्री योजना राजस्थान
- Rajasthan Unemployment Allowance | राजस्थान बेरोजगारी भत्ता
- फ्री लैपटॉप योजना राजस्थान | Rajasthan Free Laptop Yojana
- राजस्थान न्यू राशन कार्ड लिस्ट | Rajasthan New Ration Card List
राजस्थान किसान कालेवा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- पहचान प्रमाण पत्र होना चाहिए|
कृपया ध्यान दें :- कृषि वस्तुओं को बेचने के लिए बाजार परिसर में आने वाले किसानों को बाजार के गेट पर ही प्रत्येक प्रवेश कार्ड पर अधिकतम 2 खाद्य कूपन जारी किए जाते हैं| इसके साथ ही हमाल/ पालेदार/ तुलारा किसान जिनके पास लाइसेंस है उन्हें लाइसेंस नंबर पर रियायती दर पर 1 खाद्य कूपन जारी किया जाता है|
नोट :- जारी किए जाने वाले कूपन की अवधि सिर्फ 24 घंटे की होती है|
Kisan Kaleva Yojana Online Apply
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान सिंगल साइन ऑन के आधिकारिक पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा|

- अब आपके पास इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा| अगर आप इस पोर्टल पर पहले से ही रजिस्टर्ड है तो आप Login to RajSSO पर क्लिक करके लॉगिन कर सकते हैं|
- यदि आप पहले से रजिस्टर्ड नहीं है तो आपको Register Here पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद आपके पास इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा| इसमें आपको Citizen/ Udhyog को सेलेक्ट करके नीचे दिए गए Jan Aadhaar या फिर Google के माध्यम से रजिस्टर करना होगा|
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपकी ईमेल आईडी पर आपका यूजर नेम और पासवर्ड आ जाएगा|

- उसके बाद आपको अपने यूजर नेम और पासवर्ड के साथ Login करना होगा|

- अब आपके पास एक नया पेज ओपन होगा| इसमें आपको ऊपर किए गए सर्च वाले ऑप्शन पर Raj-Kisan सर्च करना होगा|
- उसके बाद नीचे दिख रहे Raj-Kisan वाले ऑप्शन पर क्लिक करें|

- इसके बाद Farmer पर क्लिक करें|

- उसके बाद अपनी भामाशाह आईडी या जन आधार आईडी दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करें|
- अब उसके बाद आपको व्यक्ति के नाम और योजना के नाम का चयन करना होगा|
- इसके बाद आपको आधार प्रमाणीकरण करें पूरा करना होगा और उसके बाद आपको विवरण प्राप्त करें पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद फॉर्म में आपको अपना विवरण भरना होगा और उसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे उसके बाद अपने फार्म को सबमिट कर दें|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Rajasthan Kisan Kaleva Yojana 2025 FAQ
किसान कालेवा योजना क्या है?
इस योजना के द्वारा सब्जी मंडी परिसर में फल बेचने वाले किसान और उनके सहायकों को कूपन के माध्यम से सस्ते में भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा|
राजस्थान किसान कालेवा योजना में भोजन कितने रुपए का मिलता है?
योजना के माध्यम से किसान और उनके सहायकों को 5 रुपए में पौष्टिक भोजन दिया जाता है|