Mangla Pashu Bima Yojana: पशुओं का फ्री बीमा, 1 दिसंबर से कैंप शुरू


Mangla Pashu Bima Yojana: राज्य सरकार के द्वारा 1 दिसंबर 2025 से पूरे राज्य में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत खास कैंप शुरू किए गए हैं| इन कैंपों के माध्यम से पशु पालक अपने पशुओं का निशुल्क बीमा बहुत ही आसानी से करवा सकते हैं| 

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

राजस्थान मंगला पशु बीमा योजना का उद्देश्य वर्ष 2025- 26 में कुल 21 लाख पशुओं का फ्री बीमा करना है| राज्य के पशुपालक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं जिससे पशु पालकों को अचानक नुकसान की स्थिति में इस योजना के माध्यम से आर्थिक सुरक्षा दी जा सके| राज्य सरकार इस बात पर काफी ध्यान दे रही है कि पहले चरण में ही अधिक से अधिक पशुपालकों को इस योजना का लाभ मिल सके|

राजस्थान सरकार द्वारा मंगला पशु बीमा योजना के माध्यम से 1 दिसंबर 2025 से प्रदेश के हर गांव में खास कैंप लगाए जा रहे हैं| उन कैंपो में जाकर पशुपालक बहुत ही आसानी से अपने पशुओं का निशुल्क बीमा करवा सकते हैं और वहां से योजना संबंधी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं| इसके साथ ही पशुपालक मौके पर ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं|

Mangla Pashu Bima Yojana Rajasthan Highlights

Article NameRajasthan Mangla Pashu Bima Yojana 2025
Sarkari Yojana NameMangla Pashu Bima Yojana
Year2025
Application ModeOnline
Official Websitehttps://mmpby.rajasthan.gov.in/
RJ Mangla Pashu Bima Yojana 2025- 26 Overview

Rajasthan Mangla Pashu Bima Yojana Benefits (लाभ)

  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए वित्तीय वर्ष 2025- 26 में 10 लाख गाय, 10 लाख भैंस, 10 लाख भेड़, 10 लाख बकरी और 2 लाख ऊंट सहित कुल मिलाकर 42 लाख पशुओं का बीमा करना है| इन पशुओं में 21 लाख पशु वित्तीय वर्ष 2024- 25 के भी सम्मिलित होंगे|
पशु का प्रकारबीमा हेतु पशु का मूल्य
गाय (दूध देने वाला पशु)3,000 रुपए प्रति लीटर प्रतिदिन के आधार पर न्यूनतम कीमत का निर्धारण किया जाएगा, अधिकतम राशि 40,000 रुपए प्रति पशु है|
भैंस (दूध देने वाला पशु)4,000 रुपए प्रति लीटर प्रतिदिन के आधार पर न्यूनतम कीमत का निर्धारण किया जाएगा, अधिकतम राशि 40,000 रुपए प्रति पशु है|
बकरी (मादा)अधिकतम राशि 4,000 रुपए प्रति पशु है|
भेड़ (मादा)अधिकतम राशि 4,000 रुपए प्रति पशु है|
ऊंट (नर और मादा)अधिकतम राशि 40,000 रुपए प्रति पशु है|
  • कीमत के निर्धारण के समय किसी भी प्रकार के मत की भिन्नता की स्थिति में पशु चिकित्सा का निर्णय ही अंतिम और सर्वमान्य रहेगा|

Mangla Pashu Bima Yojana Eligibility (पात्रता)

  • राज्य के गाय, भैंस, भेड़, बकरी और ऊंट वाले पशु पालक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
  • इस योजना के द्वारा पशुओं की आकस्मिक मृत्यु पर पशुपालक परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी|
  • वित्तीय वर्ष 2025- 26 में इस योजना के अंतर्गत राज्यों के जनाधार कार्ड धारक पशुपालकों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा|
  • योजना के माध्यम से जनाधार कार्ड धारक पशु पालकों को अधिकतम 2 दुधारू गाय/ 2 दुधारू भैंस/ 1 दुधारू गाय एवं 1 दुधारू भैंस/ 10 बकरी/ 10 भेड़/ 10 ऊंट वंश पशु का निशुल्क बीमा किया जाएगा|

राजस्थान मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • जनाधार कार्ड|
  • यदि जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Also Read :-

Mangla Pashu Bima Yojana Online Registration

  • योजना का लाभ लेने और रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://mmpby.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा|
Mangla Pashu Bima Yojana Online Registration
Mangla Pashu Bima Yojana Online Registration
  • अब आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा| इसमें आपको रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर जाकर वर्ष (2025-26) पर क्लिक करना होगा|
Mangla Pashu Bima Yojana Apply Online
Mangla Pashu Bima Yojana Apply Online
  • उसके बाद नियमों एवं शर्तों पर टिक मार्क करें|
  • इसके बाद नीचे अपनी जनाधार संख्या दर्ज करें|
  • उसके बाद Fetch Details पर क्लिककरें|
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा|
  • फार्म में मांगी सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें तथा नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Rajasthan Mangla Pashu Bima Yojana 2025 FAQ

  1. राजस्थान मंगला पशु बीमा योजना क्या है?

    इस योजना के माध्यम से पशुपालक अपने पशुओं का निशुल्क बीमा करवा सकते हैं|

  2. मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के द्वारा किन पशुओं का बीमा करवा सकते हैं?

    इस योजना के द्वारा गाय, भैंस, भेड़, बकरी और ऊंट वाले पशु पालक अपने पशुओं का फ्री में बीमा करवा सकते हैं|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment