West Bengal Widow Pension Scheme: पश्चिम बंगाल सरकार के महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवा पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के अंदर रह रही तथा आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रही विधवा महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है|
पश्चिम बंगाल विधवा पेंशन योजना का लाभ पात्र महिलाएं उठा सकती हैं| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 1,000 रुपए प्रति माह की पेंशन राशि प्रदान की जाती है| यह सहायता राशि लाभार्थियों को सीधे डीबीटी के माध्यम से दी जाती है मतलब यह पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा की जाती है|
Widow Pension Scheme West Bengal 2026 Highlights
| Article Name | West Bengal Widow Pension Scheme 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Widow Pension Yojana |
| Year | 2026 |
| Application Mode | Offline |
| Official Website | https://epension.wb.gov.in/ |
West Bengal Widow Pension Scheme Eligibility (पात्रता)
विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं :-
- इस पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक विधवा महिला होनी चाहिए|
- लाभार्थी की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
- योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक पश्चिम बंगाल का निवासी होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के परिवार की मासिक आय 1,000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए|
- लाभार्थी का भरण पोषण उसके किसी रिश्तेदार द्वारा नहीं किया जाना चाहिए|
- आवेदन करने की तारीख तक लाभार्थी कम से कम पिछले 10 वर्षों से पश्चिम बंगाल का निवासी होना चाहिए|
- पेशेबर भिखारी और भिक्षुक इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं होंगे|
- जो आवेदक पहले से ही किसी अन्य योजना जैसे विकलांगता पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन या फिर किसान पेंशन योजना के तहत पेंशन ले रहे हैं वह इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं है|
पश्चिम बंगाल विधवा पेंशन योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी|
- राशन कार्ड की फोटो कॉपी|
- वोटर आईडी कार्ड की कॉपी|
- विकलांगता प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी|
- आय पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र की कॉपी|
- पति के मृत्यु प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी|
- पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- मृत्यु की स्थिति में नॉमिनेशन फॉर्म|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
West Bengal Widow Pension Scheme Apply
विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है :-
- योजना का लाभ लेने के लिए अगर आवेदक पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में रहता है तो उसे संबंधित जिले के जिला मजिस्ट्रेट या फिर ब्लॉक विकास अधिकारी या पंचायत समिति के कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करना है|
- उसके बाद अपने आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें तथा ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- इसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा दे|
- उसके बाद विभाग द्वारा आप क्या आवेदन पत्र की जांच की जाएगी|
- अगर फॉर्म में भरी गई सारी जानकारी सही पाई जाती है तथा आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा|
- उसके बाद आपको योजना का लाभ दे दिया जाएगा|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
West Bengal Widow Pension Scheme 2026 FAQ
West Bengal Widow Pension Scheme Kya Hai?
इस योजना के माध्यम से राज्य के अंदर रह रही तथा आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रही विधवा महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|
पश्चिम बंगाल विधवा पेंशन योजना में कितने रुपए की पेंशन मिलती है?
इस योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को ₹1000 की मासिक पेंशन दी जाती है|