मुख्यमंत्री कन्यादान योजना: शादी के लिए 21 हजार से 51 हजार रुपए तक की सहायता राशि


मुख्यमंत्री कन्यादान योजना: राजस्थान के मुख्यमंत्री जी द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों की शादी को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा पात्र परिवारों को उनकी पुत्री की शादी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Subscribe

राजस्थान कन्यादान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य लड़कियों की शादी के लिए उनके परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है| ताकि उन्हें शादी के लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त कर्ज ना लेना पड़े| इस योजना का लाभ लेकर परिवार शादी संबंधित खर्चो जैसे आभूषण, कपड़े और अन्य सामग्री के खर्चों को पूरा कर सकता है|

कन्यादान योजना राजस्थान के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा न्यूनतम 21 हजार और अधिकतम 51 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी| इस योजना का लाभ उन्हें परिवारों को मिलेगा जो मूल रूप से राजस्थान के निवासी हैं| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से कन्यादान योजना की जानकारी देने जा रहे हैं| जिसेसे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| इसके लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े|

Rajasthan Kanyadan Yojana 2025 Highlights

Article NameRajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2025
Sarkari Yojana NameMukhyamantri Kanyadan Yojana
Year2025
Application ModeOnline
Official Websitehttps://sso.rajasthan.gov.in/
Rajasthan Kanyadan Yojana 2025 Overview

Mukhyamantri Kanyadan Yojana Benefits (लाभ)

राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत करीब 24 करोड़ की बचत के प्रावधान की मंजूरी दी गई है| इस योजना के कार्यान्वयन की जिला स्तर पर समीक्षा की जाएगी तथा हर 3 महीने में समिति की बैठक आयोजित की जाएगी| राज्य सरकार द्वारा लड़की की शादी के समय लाभार्थियों को 21 हजार से लेकर 51 हजार रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी|

  • अगर लड़की 10वीं पास कर लेती है तो उसकी शादी के समय राज्य सरकार द्वारा 41 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी|
  • वहीं अगर लड़की 12वीं पास कर लेती है तो राज्य सरकार द्वारा उसकी शादी के लिए 51 हजार रुपए की राशि दी जाएगी| 

Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana Eligibility (पात्रता)

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभविशेष रूप से दिव्यांग और निम्नलिखित महिलाओं को दिया जाएगा| जिसकी जानकारी नीचे बताई गई है :-

  • इस योजना का लाभ अनुसूचित जनजाति श्रेणी से संबंधित बीपीएल परिवार को दिया जाएगा|
  • दुल्हन का परिवार मूल रूप से राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • अल्पसंख्यक श्रेणी वाली बीपीएल परिवारों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा|
  • दुल्हन की आयु कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए या उससे कम होनी चाहिए|
  • परिवार के पास आय का कोई अन्य स्रोत नहीं होना चाहिए|
  • दुल्हन दसवीं कक्षा पास होनी चाहिए|
  • विशेष रूप से योग्य परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा| परंतु परिवार आयकर दाता नहीं होना चाहिए|
  • पालनहार योजना में लाभार्थी|
  • यदि स्व विवाहित महिला खिलाड़ी जो कार्मिक विभाग द्वारा जारी परी पत्रों के अनुसार निर्धारित मापदंडों को पूरा करती है| परंतु वह और उसका परिवार आयकर दाता नहीं होना चाहिए|

Rajasthan Kanya Vivah Yojana Amount

पात्रताहथ लेवा राशिप्रोत्साहन राशिकुल राशि 
अनुसूचित जाति वर्ग, अनुसूचित जनजाति वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के बीपीएल परिवारों की 18 वर्ष या इससे अधिक आयु की कन्याओं के विवाह पर दी जाने वाली सहायता राशि31,000
31,000


31,000


अतिरिक्त 10,000 (दसवीं पास कन्या के लिए)

अतिरिक्त 20,000 (12वीं कक्षा पास कन्या के लिए)
31,000
41,000


51,000
शेष सभी वर्गों के बीपीएल परिवारों, अंतोदय परिवार, आस्था कार्ड धारी परिवार, आर्थिक दृष्टि से कमजोर विधवा महिलाओं, विशेष योग्य जन व्यक्तियों की कन्याओं, पालनहार योजना में लाभ लेने वालों की कन्याओं और स्वयं महिला खिलाड़ी के विवाह पर21,000


21,000



21,000



अतिरिक्त 10,000 (दसवीं पास कन्या के लिए)

अतिरिक्त 20,000 (12वीं कक्षा पास कन्या के लिए)
21,000


31,000



41,000
Mukhyamantri Kanyadan Yojana Amount

Also Read :-

राजस्थान सरकारी योजना 2025 | Rajasthan Sarkari Yojana 2025

राजस्थान स्कॉलरशिप योजना | Rajasthan Scholarship Scheme

गार्गी पुरस्कार योजना राजस्थान | Rajasthan Gargi Puraskar Yojana

Rajasthan New Ration Card List | राजस्थान न्यू राशन कार्ड लिस्ट

राजस्थान अपना खाता | Rajasthan Apna Khata

राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • जाति प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी|
  • आधार कार्ड की फोटो कॉपी|
  • पता प्रमाण पत्र|
  • अनाथ बालिका के आवेदन में माता-पिता की मृत्यु का प्रमाण पत्र|
  • वर का जन्म प्रमाण पत्र|
  • दस्तावेजों की सत्यता के संबंध में पोर्टल पर ऑनलाइन स्व घोषणा पत्र|
  • आर्थिक दृष्टि से कमजोर विधवा महिला का पेंशन भुगतान आदेश/ पति का मृत्यु प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र| इसके साथ ही 25 वर्ष से अधिक आयु के वयस्क कमाने वाला पुत्र नहीं होने का स्व घोषणा पत्र|
  • पालनहार योजना में लाभार्थी होने का प्रमाण पत्र|
  • राज्य स्तर से जारी खिलाड़ी होने का प्रमाण पत्र| प्रतियोगिता में पदक जीतने के प्रमाण पत्र के साथ आय प्रमाण पत्र|
  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी|
  • जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी या फिर आयु प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • विधवा महिलाओं के मामले में पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र|
  • पालनहार, दिव्यांग, विधवाके मामले में आय प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • शिक्षा योग्यता मार्कशीट की फोटो कॉपी|
  • विवाह प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • जन आधार/ भामाशाह कार्ड की कॉपी|
  • राशन कार्ड की फोटो कॉपी|
  • मतदाता पहचान पत्र की फोटोकॉपी|
  • आवेदक, वर और वधू की फोटोग्राफ|

Rajasthan Kanyadan Yojana Apply Online | Rajasthan Kanya Vivah Yojana Registration

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान Single Sign On के आधिकारिक पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा|
Rajasthan Kanyadan Yojana Online Apply
Rajasthan Kanyadan Yojana Online Apply
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार का पेज ओपन होगा| इसमें आपको Register Here पर क्लिक करना होगा| अगर आप पहले से ही रजिस्टर है तो आप सीधे Login to RajSSO पर क्लिक कर सकते हैं|
Rajasthan Kanya Vivah Yojana Registration
Rajasthan Kanya Vivah Yojana Registration
  • अब आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार का पेज ओपन होगा इसमें आपको Citizen/ Udhyog को सेलेक्ट करना होगा|
  • इसके बाद अब नीचे आपको Jan Aadhaar (राजस्थान के स्थाई निवासियों के लिए) या फिर Google (अन्य सभी निवासियों के लिए) को सेलेक्ट करके रजिस्ट्रेशन करना होगा|
  • इसके बाद अपनी SSID/ UserName और Password डालकर नीचे दिया गया कैप्चा कोड भरे और Login बटन पर क्लिक करें| 
Rajasthan Kanya Vivah Yojana Online Apply
Rajasthan Kanya Vivah Yojana Online Apply
  • अब आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा| इसमें आपको SJMS SMS पर क्लिक करना होगा जैसा की चित्र में दिखाया भी गया है|
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ऑनलाइन आवेदन
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ऑनलाइन आवेदन
  • इसके बाद आपके पास कुछ इस प्रकार का पेज ओपन होगा| इसमें आपको Mukhyamantri Kanyadan Yojana पर क्लिक करना होगा|
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर कन्यादान योजना का आवेदन फार्म खुल जाएगा|
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें| इसके बाद अपनी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और अपने फार्म को सबमिट करते हैं|
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|
  • अन्य किसी जानकारी तथा सहायता के लिए आप इस योजना का User Manual भी देख सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2025 FAQ

  1. मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत कितने रुपए की सहायता राशि मिलेगी?

    इस योजना के तहत 31 हजार रुपए से लेकर 51 हजार रुपए तक की सहायता राशि की जाएगी|

  2. कन्यादान योजना का लाभ लेने के लिए दुल्हन की आयु कितनी होनी चाहिए?

    इस योजना का लाभ लेने के लिए दुल्हन की आयु कम से कम 18 वर्ष है उससे अधिक होनी चाहिए|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment