Samajik Sewa Bhatta Yojana: 1500 रुपए की मासिक पेंशन, ऐसे मिलेगा लाभ


Samajik Sewa Bhatta Yojana: राज्य सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा सामाजिक सेवा भत्ता योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य भर में पारंपरिक आस्था चिकित्सकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है| इस योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को ₹1500 प्रति माह की पेंशन दी जाएगी|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

सिक्किम सामाजिक सेवा भत्ता योजना के माध्यम से पारंपरिक आस्था चिकित्सकों को उनके सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान को मान्यता तथा समर्थन देने के लिए मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी| इस योजना के माध्यम से पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को संरक्षित किया जाएगा जो की सिक्किम की सांस्कृतिक विरासत का एक अभिन्न अंग माना जाता है|

सामाजिक सेवा भत्ता योजना का लाभ पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से उठा सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Samajik Sewa Bhatta Yojana Sikkim Highlights

Article NameSikkim Samajik Sewa Bhatta Yojana 2025
Sarkari Yojana NameSamajik Sewa Bhatta Yojana
Year2025
Application ModeOffline
Official Websitehttps://culture.sikkim.gov.in/
Samajik Sewa Bhatta Yojana 2025 -26 Overview

Sikkim Samajik Sewa Bhatta Yojana Eligibility (पात्रता)

सामाजिक सेवा भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधी पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक सिक्किम का निवासी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक धामी, झाकरी, बिजुबा, भुगथिंग, मांगपा, वेदांग, पाव, फेड़ेगबा, जनता, येवा, येमा, साबास या फिर फेरीवाला जैसे पारंपरिक आस्था चिकित्सक होने चाहिए|
  • सुदेनी भत्ता (होम डिलीवरी वाले प्रसव चिकित्सक) वाले आवेदक इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र नहीं है| 

सिक्किम सामाजिक सेवा भत्ता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • ग्रामीण आवेदकों के पास ग्राम पंचायत/ वार्ड काउंसलर द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • शहरी आवेदकों के पास पुलिस वेरिफिकेशन की रिपोर्ट होनी चाहिए|
  • सिक्किम विषय प्रमाण पत्र या फिर आधार कार्ड, पहचान प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र की वेरीफाइड कॉपी|
  • 2 पासपोर्ट सही फोटोग्राफ|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • पारंपरिक हिलर ड्रेस में पूरी फोटो|
  • जिला कलेक्टर/ उप विभागीय मजिस्ट्रेट या फिर ब्लॉक विकास अधिकारी द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण पत्र|
  • उप विभागीय मजिस्ट्रेट/ ब्लॉक विकास अधिकारी या फिर जिला कलेक्टर द्वारा हर 6 महीने में जारी किया गया जीवन प्रमाण पत्र|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Also Read :-

Samajik Sewa Bhatta Yojana Apply

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको सादे कागज पर अपना आवेदन लिखना होगा|
  • उसके बाद आपको अपने आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ना होगा|
  • इसके अपने जरूरी दस्तावेजों को सेल्फ अटेस्टेड कर दें|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र जरूरी दस्तावेजों के साथ संस्कृति विभाग के सचिव के पास जमा करवा दें|
  • इस तरह आप सामाजिक सेवा भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Sikkim Samajik Sewa Bhatta Yojana 2025 FAQ

  1. Sikkim Samajik Sewa Bhatta Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा धामी, झाकरी, बिजुबा, भुगथिंग, मांगपा, वेदांग, पाव, फेड़ेगबा, जनता, येवा, येमा, साबास या फिर फेरीवाला जैसे पारंपरिक आस्था चिकित्सकों को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

  2. सिक्किम सामाजिक सेवा भत्ता योजना में कितने रुपए की पेंशन मिलती है?

    इस योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को 1500 रुपए प्रति माह पेंशन दी जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment