National Disability Pension Scheme: राज्य सरकार के समाज कल्याण और महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले नागरिकों को जो की गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों से संबंधित है उन्हें पेंशन प्रदान करना है|
तमिलनाडु इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन योजना के द्वारा 1,000 रुपए की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है| इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी 80% या उससे अधिक विकलांग होना चाहिए| इसके साथ ही इस योजना में कुछ अन्य लाभ भी दिए जाते हैं जिनकी जानकारी आप नीचे पढ़ सकते हैं|
National Disability Pension Scheme TamilNadu Highlights
| Article Name | TamilNadu National Disability Pension Scheme 2026 |
| Scheme Name | National Disability Pension Scheme |
| Year | 2026 |
| Mode | Offline |
| Official Website | https://tamilnadu.nalsa.gov.in/ |
National Disability Pension Yojana Benefits (लाभ)
- इस योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को ₹1000 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|
- इसके साथ ही पोंगल और दीपावली के अवसर पर पुरुष पेंशन भोगी को निशुल्क धोती दी जाती है|
- वहीं महिला पेंशन भोगी को निशुल्क साड़ी दी जाती है|
- इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से पौष्टिक भोजन देने वालों को 2 किलोग्राम प्रति माह मुफ्त चावल प्रदान किए जाते हैं|
- जो पौष्टिक भोजन नहीं ले रहे हैं उन्हें 4 किलोग्राम प्रति माह चावल प्रदान किए जाते हैं|
TamilNadu National Disability Pension Scheme Eligibility (पात्रता)
राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है या नहीं :-
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक गरीबी रेखा से नीचे वाली श्रेणी से संबंधित होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
- आवेदक 80% या उससे अधिक विकलांग होना चाहिए या फिर उसमें एक से अधिक विकलांगताएं होनी चाहिए|
तमिलनाडु राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड होना चाहिए|
- आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- आधार सहमति प्रपत्र|
- स्मार्ट राशन कार्ड या अन्य कोई पता प्रमाण पत्र|
- स्व घोषणा प्रमाण पत्र|
- पहचान प्रमाण पत्र (वोटर कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि)
- बीपीएल कार्ड|
- विकलांग प्रमाण पत्र|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Also Read :-
- Pre Matric Scholarship Scheme | प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना
- TamilNadu Ration Card List 2026 | तमिलनाडु राशन कार्ड लिस्ट
National Disability Pension Scheme Apply
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र (CSC) पर जाना होगा|
- वहां पर जाकर आपको बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी|
- आप यहां पर जाकर नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र (Nearest CSC Centre) के बारे में जान सकते हैं|
- बायोमेट्रिक सत्यापन करने के बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा|
- उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
- इसके बाद आपके आवेदन की जांच की जाएगी और यदि सारी जानकारी सही पाई जाती है और आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपका अभी स्वीकार कर लिया जाएगा|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
TamilNadu National Disability Pension Scheme 2026 FAQ
TamilNadu National Disability Pension Yojana Kya Hai?
इस योजना के द्वारा 18 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले नागरिक जो की गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों से संबंधित है उन्हें पेंशन प्रदान की जाती है|
तमिलनाडु राष्ट्रीय पेंशन योजना में कितने रुपए की पेंशन मिलती है?
इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 1,000 रुपए की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|