Pre Matric Scholarship Scheme: राज्य सरकार के पिछड़ा वर्ग, सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य पिछड़ा वर्ग, सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग और विमुक्त समुदाय के छात्रों को सहायता राशि प्रदान करना है|
तमिलनाडु प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से 6वीं कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के छात्रों को ट्यूशन फीस के लिए सहायता राशि प्रदान की जाती है| यह सहायता राशि प्रति वर्ष 10 महीना के लिए प्रदान की जाती है| इसके साथ ही इसमें दसवीं कक्षा के परीक्षा शुल्क की भी पूरी कवरेज मिलती है|
प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना का लाभ पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से उठा सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस स्कॉलरशिप योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Pre Matric Scholarship Scheme TamilNadu Highlights
| Article Name | Tamilnadu Pre Matric Scholarship Scheme 2025 |
| Sarkari Yojana Name | Pre Matric Scholarship Scheme |
| Year | 2025 |
| Application Mode | Offline |
| Official Website | https://www.tn.gov.in/ |
Pre Matric Scholarship Scheme Benefits (लाभ)
- कक्षा 6 से 8 के छात्रों को ₹20 प्रति माह की दर से 10 महीने के लिए ₹200 की वार्षिक ट्यूशन फीस के लिए सहायता प्रदान की जाती है|
- कक्षा 9 और 10 के छात्रों को 25 रुपए प्रति माह 10 महीने के लिए ट्यूशन फीस प्रदान की जाती है| यह राशि 250 रुपए सालाना होती है|
- दसवीं कक्षा के छात्रों को परीक्षा शुल्क का पूरा कवरेज भी साथ में दिया जाता है|
Tamilnadu Pre Matric Scholarship Scheme Eligibility (पात्रता)
प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ पात्रता होनी जरूरी है| पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी एक छात्र होना चाहिए|
- आवेदक तमिलनाडु राज्य का निवासी होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पिछड़ा वर्ग, सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग और विमुक्त समुदाय का होना चाहिए|
- पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए माता-पिता की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए|
- इसके साथ ही पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए परिवार में कोई भी ग्रेजुएट नहीं होना चाहिए| तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
- लाभार्थी इंग्लिश मीडियम स्कूल में 11वीं या 12वीं कक्षा में पढ़ता हो|
तमिलनाडु प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- पहचान प्रमाण पत्र (जैसे आधार कार्ड इत्यादि)
- पिछड़ा वर्ग समुदाय के छात्रों के लिए आय प्रमाण पत्र|
- जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- छठी से दसवीं कक्षा में पढ़ने का प्रमाण पत्र|
- पिछड़ा वर्ग समुदाय के छात्रों के लिए नो ग्रैजुएट सर्टिफिकेट होना चाहिए|
- बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Pre Matric Scholarship Scheme Apply
- योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक को संबंधित शैक्षणिक संस्थान से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा|
- इसके बाद आपको आवेदन पत्र में मांगी गई सारी जानकारी को भरना होगा| फॉर्म को भरते समय इस बात का ध्यान रखें की फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- आवेदन पत्र भरने के बाद उसके साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
- उसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित प्राधिकारी के पास जमा करवा दें|
- उसके बाद आपकी आवेदन की जांच की जाएगी और यदि सारी जानकारी सही पाई जाती है और आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Tamilnadu Pre Matric Scholarship Scheme 2025 FAQ
Pre Matric Scholarship Scheme Kya Hai?
इस योजना के द्वारा पिछड़ा वर्ग, सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग और विमुक्त समुदाय के छात्रों को ट्यूशन फीस के लिए सहायता राशि दी जाती है|
तमिलनाडु प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ किस कक्षा के छात्र उठा सकते हैं?
इस योजना का लाभ छठी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के पात्र छात्र उठा सकते हैं|