Disability Relief Scheme: सरकार के भवन एवं अन्य निर्माण श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा विकलांगता राहत योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य पंजीकृत भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है| इस योजना का लाभ उन्ही श्रमिकों को दिया जाएगा| जो दुर्घटनाओं के कारण पूर्ण या आंशिक स्थाई विकलांगता से पीड़ित है|
तेलंगाना विकलांगता राहत योजना के माध्यम से पात्र विकलांग श्रमिकों को उनकी विकलांगता के कारण पैदा हुए वित्तीय बोझ से निपटने में बहुत मदद मिलेगी| इस योजना के द्वारा संपूर्ण स्थाई विकलांगता वाले श्रमिक को 5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी और जो श्रमिक आंशिक रूप से स्थाई विकलांगता से पीड़ित है उन्हें 4 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की जाएगी|
Disability Relief Scheme Telangana Highlights
| Article Name | Telangana Disability Relief Scheme 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Disability Relief Scheme |
| Mode | Offline |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://tbocwwb.telangana.gov.in/ |
Telangana Disability Relief Scheme Eligibility (पात्रता)
तेलंगाना विकलांगता राहत योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस राहत योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक तेलंगाना भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत भवन या निर्माण श्रमिक होना चाहिए|
- योजना का लाभ तभी मिलेगा अगर विकलांगता कार्य स्थल पर हुई दुर्घटना के कारण हुई होगी|
- ऐसी विकलांगता का अस्थाई या स्थाई हो सकती है|
तेलंगाना विकलांगता राहत योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
- नवीनीकरण चालान की कॉपी|
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किए गए विकलांगता प्रमाण पत्र की सत्यापित कॉपी|
- बीसीओडब्ल्यू अधिनियम के तहत पंजीकरण कार्ड की सत्यापित कॉपी|
- अगर मामला पुलिस में पंजीकृत है तो एफआईआर की कॉपी|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- अग्रिम मुद्राकित रसीद|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Disability Relief Scheme Apply Process
तेलंगाना विकलांगता राहत योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है| उससे आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना का आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा|
- आप Disability Relief Scheme Application Form सीधे यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं|
- इसके बाद आपको अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकलवाना होगा|
- उसके बाद अपना आवेदन पत्र भरे और फॉर्म को भरते समय इस बात का ध्यान रखें की फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़े और उसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित सहायक श्रम अधिकारी के पास जमा करवा दें|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Telangana Disability Relief Scheme 2026 FAQ
Telangana Disability Relief Scheme Kya Hai?
इस योजना के माध्यम से पंजीकृत भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| इस योजना का लाभ उन्ही श्रमिकों को दिया जाएगा| जो दुर्घटनाओं के कारण पूर्ण या आंशिक स्थाई विकलांगता से पीड़ित है|
तेलंगाना विकलांगता राहत योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि दी जाती है?
इस योजना के द्वारा संपूर्ण स्थाई विकलांगता वाले श्रमिक को 5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी और जो श्रमिक आंशिक रूप से स्थाई विकलांगता से पीड़ित है उन्हें 4 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की जाती है|