Maternity Benefit Scheme: 30,000 रुपए की वित्तीय सहायता, ऐसे उठाएं लाभ


Maternity Benefit Scheme: सरकार के बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड, श्रम विभाग द्वारा मातृत्व लाभ योजना शुरू की गई है| इस योजना के द्वारा पंजीकृत महिला श्रमिकों के साथ-साथ, पंजीकृत श्रमिकों की पत्नी और बेटियों को गर्भावस्था के दौरान बाद में सहायता देने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

तेलंगाना मातृत्व लाभ योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को प्रति डिलीवरी 30,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जो की अधिकतम दो डिलीवरी तक ही दी जाती है| इसमें 10,000 की राशि का भुगतान सातवें महीने की गर्भावस्था पर दिया जाता है| इसके साथ ही बकाया 20,000 रुपए की राशि डिलीवरी के बाद दी जाती है|

Maternity Benefit Scheme Telangana Highlights

Article NameTelangana Maternity Benefit Scheme 2026
Sarkari Yojana NameMaternity Benefit Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://tbocwwb.telangana.gov.in/
Maternity Benefit Scheme 2026 Overview

Telangana Maternity Benefit Scheme Eligibility (पात्रता)

मातृत्व लाभ योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है इसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

केवल स्वयं महिला निर्माण श्रमिकों के लिए पात्रता :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला निर्माण श्रमिक को तेलंगाना भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत होना चाहिए|
  • निर्माण श्रमिक एक महिला होनी चाहिए|
  • योजना का लाभ निर्माण श्रमिक को तभी दिया जाएगा अगर वह डिलीवरी की तारीख से कम से कम 12 महीने पहले से पंजीकृत होगी|
  • निर्माण श्रमिक को यह सहायता केवल दो बार ही मिल सकती है|

निर्माण श्रमिकों की पत्नी/ बेटियों के लिए पात्रता :-

  • योजना का लाभ लेने के लिए निर्माण श्रमिक को तेलंगाना भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ निर्माण श्रमिक अधिकतम दो बेटियों के लिए योजना का लाभ 2 बार प्राप्त कर सकता है|
  • डिलीवरी की तारीख से कम से कम 12 महीने पहले से निर्माण श्रमिक पंजीकृत होना चाहिए|
  • अगर माता-पिता दोनों ही पंजीकृत कर्मचारी हैं तो केवल दोनों में से एक ही योजना की राशि के लिए पात्र माने जाएंगे|

तेलंगाना मातृत्व लाभ योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • बीओसीडब्ल्यू अधिनियम के तहत पंजीकरण कार्ड की सत्यापित कॉपी|
  • नवीनीकरण चालान की कॉपी|
  • अगर डिलीवरी गांव में हुई है तो ऐसी स्थिति में पंचायत सचिव द्वारा जारी किया गया प्री होम डिलीवरी सर्टिफिकेट|
  • बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • पीएचसी/ स्थानीय क्षेत्र अस्पताल या निजी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किए गए डिलीवरी प्रमाण पत्र की सत्यापित कॉपी|
  • अग्रिम मुद्राकित रसीद|
  • बैंक खाता पासबुक के पहले पेज की फोटोकॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Maternity Benefit Scheme Apply Process

तेलंगाना मातृत्व लाभ योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको श्रम विभाग के कार्यालय जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आप Telangana Maternity Benefit Scheme Application Form सीधे यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं|
  • इसके बाद आपको अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकलवाना होगा|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र भरें और फॉर्म को भरते समय बाद का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें| उसके बाद अपना आवेदन पत्र श्रम विभाग में संबंधित अधिकारी के पास जमा करवा दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Telangana Maternity Benefit Scheme 2026 FAQ

  1. Telangana Maternity Benefit Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा पंजीकृत महिला श्रमिकों के साथ-साथ, पंजीकृत श्रमिकों की पत्नी और बेटियों को गर्भावस्था के दौरान बाद में सहायता देने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. तेलंगाना मातृत्व लाभ योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?

    इस योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को 30,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment