Teelu Rauteli Pension Yojana: 1200 रुपए प्रति माह पेंशन, ऑनलाइन आवेदन करें


Teelu Rauteli Pension Yojana: उत्तराखंड सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा तीलू रौतेली पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के महिला और पुरुष व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान करना है| इस योजना के माध्यम से 1200 रुपए प्रति माह की पेंशन दी जा रही है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

उत्तराखंड तीलू रौतेली पेंशन योजना का लाभ उन महिला तथा पुरुषों पर मिलेगा जिन्होंने कृषि कार्यों को करते समय 20% से 40% तक की आंशिक विकलांगता का सामना किया है| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से तीलू रौतेली पेंशन योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| जिसे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| इसके लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक देखें|

UK Teelu Rauteli Pension Yojana 2026 Highlights

Article NameUttarakhand Teelu Rauteli Pension Yojana 2026
Sarkari Yojana NameTeelu Rauteli Pension Yojana
Year2026
Application ModeOnline
Official Websitehttps://ssp.uk.gov.in/
UK Teelu Rauteli Pension Yojana 2026 Overview

Teelu Rauteli Pension Yojana Eligibility

इस पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिससे आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • आवेदक उत्तराखंड राज्य का स्थाई रूप से निवासी होना चाहिए|
  • आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ देने के लिए राज्य सरकार द्वारा कोई भी आय सीमा नहीं रखी गई है|
  • आवेदक कृषि गतिविधियों में सलंघन पुरुष या महिला होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ तभी दिया जाएगा अगर आवेदक कृषि कार्य करते समय विकलांग हो गया हो|
  • आवेदक की विकलांगता 20% से लेकर 40% तक होनी चाहिए|
  • जो आवेदक इस योजना का लाभ ले रहे हैं तथा उनकी आयु 60 वर्ष पूरी हो जाती है तथा वह वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र हो जाते हैं तो उन्हें वृद्धावस्था पेंशन दी जाएगी और इस पेंशन का लाभ समाप्त कर दिया जाएगा|
  • इसके साथ ही जब तक संबंधित महिला या पुरुष की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकार नहीं की जाती है या फिर भुगतान नहीं किया जाता है तब तक उनकी इस योजना के तहत पेंशन जारी रहेगी|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का होना चाहिए|

उत्तराखंड तीलू रौतेली पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए और इसमें आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए| दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है जिनकी जरूरत आपको आवेदन करते समय पड़ सकती है|

  • आधार कार्ड की फोटो कॉपी|
  • चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी 20 से 40% विकलांगता वाला वैद्य प्रमाण पत्र|
  • आयु एवं परिवार के सदस्यों की जानकारी के लिए परिवार रजिस्टर की कॉपी|
  • ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत की खुली बैठक में चयनित प्रस्ताव की कॉपी|
  • सीबीएस बैंक खाते की पासबुक की फोटो कॉपी|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • मोबाइल नंबर|
  • कृषि कार्य करते समय चोट की पुष्टि करने वाला कृषि अधिकारी का प्रमाण पत्र|

Teelu Rauteli Pension Yojana Online Apply

तीलू रौतेली पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है :-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तराखंड समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://ssp.uk.gov.in/ पर जाना होगा|
Teelu Rauteli Pension Yojana Online Apply
Teelu Rauteli Pension Yojana Online Apply
  • अब आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार का पेज दिखाई देगा| इसमें आपको ऑनलाइन आवेदन हेतु पर जाकर नया ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करना होगा जैसा की चित्र में दिखाया भी गया है|
Teelu Rauteli Pension Yojana Registration
Teelu Rauteli Pension Yojana Registration
  • इसके बाद आपके पास पेंशन/अनुदान योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र खुल जाएगा|
  • इसमें सबसे पहले आपको योजना चुने वाले ऑप्शन पर जाकर तीलू पेंशन को सेलेक्ट करना होगा|
  • अब इसके नीचे आपको आवेदक का व्यक्तिगत विवरण (लाभार्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, आयु इत्यादि) भरना होगा|
Teelu Rauteli Pension Yojana Apply Online
Teelu Rauteli Pension Yojana Apply Online
  • उसके नीचे जाने पर आपको आवेदक का पता (जिला, तहसील, ब्लॉक, पंचायत, गांव इत्यादि) भरना होगा|
UK Teelu Rauteli Pension Yojana Online Apply
UK Teelu Rauteli Pension Yojana Online Apply
  • इसके नीचे जाने पर आपको आवेदक का खाता विवरण (शाखा, खाता संख्या इत्यादि) भरना होगा|
  • अब इसके नीचे आपको आवेदक की वर्तमान स्थिति का विवरण (आवेदक की मासिक आय इत्यादि) भरना होगा|
  • इसके बाद भरे गए फॉर्म को अच्छे से चेक करें| ध्यान रखें कि फॉर्म में भारी गई सारी जानकारी से ही हो|
  • अगर सारी जानकारी सही है तो घोषणा के ऊपर दिख रहे बॉक्स में टिक करें|
  • उसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरे और नीचे दिए गए सुरक्षित करें बटन पर क्लिक करें|
  • इसके बाद अपने जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और अपने फार्म को सबमिट कर दें|
  • अब इसके बाद आपका फॉर्म की जांच की जाएगी| अगर सारी जानकारी सही होगी और आप इस योजना के लिए पात्र होंगे| तो आपका आवेदन फार्म स्वीकार कर लिया जाएगा| इसके बाद योजना का लाभ आपको मिल जाएगा|
  • इस प्रकार आप उत्तराखंड तीलू पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Uttarakhand Teelu Rauteli Pension Yojana 2026 FAQ

  1. तीलू रौतेली पेंशन योजना के तहत कितने रुपए की पेंशन मिलेगी?

    इस योजना के तहत 1200 रुपए प्रति माह की पेंशन दी जाएगी|

  2. तीलू पेंशन योजना किसे मिल सकती है?

    इस पेंशन योजना का लाभ उन्हें दिए जाएगा जिन्होंने कृषि कार्यों को करते समय 20% से 40% तक की आंशिक विकलांगता का सामना किया है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment