Divyang Scholarship Yojana: राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड के दिव्यांग छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है| इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ केवल दिव्यांग छात्रों को ही दिया जाएगा| उत्तराखंड सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है|
उत्तराखंड विकलांग स्कॉलरशिप योजना के माध्यम से 1 कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विकलांग छात्रों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी| इस योजना का लाभ देने के लिए छात्र के परिवार के मासिक आय 2,000 रुपए या उससे कम होनी चाहिए| मतलब की पारिवारिक सालाना आय 24,000 रुपए या उससे कम होनी चाहिए|
UK Divyang Scholarship Yojana 2025 Highlights
Article Name | Uttarakhand Divyang Scholarship Scheme 2025 |
Sarkari Yojana Name | Divyang Scholarship Yojana |
Year | 2025 |
Application Mode | Online |
Official Website | https://socialwelfare.uk.gov.in/ |
Uttarakhand Divyang Scholarship Yojana Eligibility (पात्रता)
उत्तराखंड दिव्यांग पेंशन योजना के माध्यम से कक्षा 1 से 5 के बीच पर रहे छात्रों को सालाना 600 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी| मतलब की 1 से पांचवी कक्षा तक के छात्रोंको 50 रुपए प्रति माह की छात्रवृत्ति राशि दी जाएगी| अगर छात्र कक्षा 6 से आठवीं के बीच में पढ़ रहा हो तो उस छात्र को सालाना 960 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी| मासिक छात्रवृति की अगर बात करें तो कक्षा 6 से आठवीं के दिव्यांग छात्रों को 80 रुपए प्रति माह की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी|
- आवेदक उत्तराखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
- मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया कम से कम 40% या उससे अधिक का विकलांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- आवेदन करने वाला छात्र विकलांग होना चाहिए|
- आवेदक कक्षा 1 से 8वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा हो|
- दिव्यांग छात्र के परिवार की वार्षिक आय 24,000 रुपए या उससे कम होनी चाहिए|
- इस योजना का लाभ उन्हें छात्रों को मिलेगा जो छात्र अन्य किसी छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं उठा रहे होंगे|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज भी मांगा जा सकता है|
Also Read :-
उत्तराखंड सरकारी योजना 2025 | Uttrakhand Sarkari Yojana 2025
अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना | Atal Ayushman Uttarakhand Yojana
उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना
उत्तराखंड किसान पेंशन योजना | Uttrakhand Kisan Pension Yojana
उत्तराखंड विकलांग स्कॉलरशिप योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड होना चाहिए|
- आवेदक का सत्यापित फोटोग्राफ|
- मोबाइल नंबर|
- सीबीएस बैंक खाते के पासबुक की फोटो कॉपी (बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए)|
- पिछली कक्षा की मार्कशीट|
- विकलांगता प्रमाण पत्र|
- परिवार की आय का प्रमाण पत्र|
- स्व घोषणा पत्र जिसमें यह बताया गया हो कि छात्र किसी अन्य छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं ले रहा है|
Divyang Scholarship Yojana Apply Offline (ऑफलाइन आवेदन)
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने शैक्षणिक संस्थान से आवेदन पत्र लेना होगा|
- उसके बाद आवेदन पत्र में मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक करें| ध्यान रखें की भरी हुई सारी जानकारी सही हो|
- आवेदन पत्र भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों को अपने फार्म के साथ जोड़ें और अपने शैक्षणिक संस्थान में जमा करवा दें|
- इसके बाद संबंधित संस्था द्वारा आपके आवेदन की जांच की जाएगी और इसे 31 जुलाई तक समाज कल्याण अधिकारी को भेज दिया जाएगा|
- उसके बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी| अगर आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे तो छात्रवृत्ति राशि को संस्थान या फिर छात्र के खाते में भेज दिया जाएगा|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
UK Divyang Scholarship Scheme 2025 FAQ
क्या दसवीं कक्षा के विकलांग छात्र भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं?
जी नहीं, इस योजना का लाभ कक्षा 1 से लेकर आठवीं तक के दिव्यांग छात्रों को ही दिया जाएगा|
क्या इस योजना का लाभ अन्य राज्य के छात्रों को भी मिलेगा?
जी नहीं, इस योजना का लाभ उत्तराखंड राज्य के स्थाई निवासी ही ले सकते हैं|