Sanskrit Chatra Pratibha Samman Yojana: 5,100 रुपए की पुरस्कार राशि, इन्हें मिलेगा लाभ


Sanskrit Chatra Pratibha Samman Yojana: राज्य सरकार के संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर संस्कृत में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार राशि प्रदान करना है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

उत्तराखंड संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान योजना के माध्यम से छात्रों को संस्कृत में उच्च अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है| इस योजना के माध्यम से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 5,100 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 4,100 रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 3,100 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाती है|

Sanskrit Chatra Pratibha Samman Yojana UK Highlights

Article NameUK Sanskrit Chatra Pratibha Samman Yojana 2026
Sarkari Yojana NameSanskrit Chatra Pratibha Samman Yojana
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://uk.gov.in/
Sanskrit Chatra Pratibha Samman Yojana 2026 Overview

UK Sanskrit Chatra Pratibha Samman Yojana Benefits (लाभ)

  • इस योजना के द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 5,100 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी|
  • वही जो छात्र दूसरा स्थान प्राप्त करते हैं उन्हें 4,100 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है|
  • तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले लाभार्थी को 3,100 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है|

Uttarakhand Sanskrit Chatra Pratibha Samman Yojana Eligibility (पात्रता)

उत्तराखंड संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि योजना का लाभ लेने के लिए आप पात्र हैं या नहीं :-

  • उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल परीक्षा या इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे|
  • इसके साथ ही उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा पूर्व मध्य परीक्षा और उत्तर मध्य परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
  • उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार एवं केंद्रीय संस्कृति विश्वविद्यालय कैंपस देवप्रयाग इत्यादि में शास्त्रीय एवं आचार्य की परीक्षाओं वाले छात्र भी पात्र होंगे|
  • उच्च शिक्षा संस्थानों की स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं वाले छात्र भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं (संस्कृत विषय में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन होगा)

उत्तराखंड संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा निश्चित दिशा निर्देशों के अनुसार होंगे|

Also Read :-

Sanskrit Chatra Pratibha Samman Yojana Apply Process

उत्तराखंड संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है :-

  • योजना का लाभ देने के लिए अकादमी संबंधित बोर्ड के सचिव के साथ पत्रचार के माध्यम से संबंधित हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में संस्कृत में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के बारे में जानकारी एकत्रित की जाती है|
  • इसी प्रकार स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर संस्कृत में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों की एक सूची संबंधित विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक/ रजिस्ट्रार के साथ पत्राचार के माध्यम से प्राप्त की जाती है|
  • उसके बाद एक पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाता है फिर उसमें चेक के माध्यम से लाभार्थी को पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है| इसके साथ-साथ छात्रों को प्रमाण पत्र और अन्य सम्मानों से भी सम्मानित किया जाता है|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

UK Sanskrit Chatra Pratibha Samman Yojana 2026 FAQ

  1. UK Sanskrit Chatra Pratibha Samman Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर संस्कृत में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है|

  2. उत्तराखंड संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान योजना में कितने रुपए की पुरस्कार राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 5,100 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 4,100 रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 3,100 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment