UK Vidhwa Pension Yojana: उत्तराखंड सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्य की विधवा महिलाओं के लिए विधवा पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य विधवाओं की बुनियादी जरूरतो को पूरा करना है| ताकि निराश्रित महिलाएं आसानी से अपना जीवन चला सके|
उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना के माध्यम से विधवा महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाएगी| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से विधवा पेंशन योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| जिससे आप इसकी पात्रता, जरूरी दस्तावेजो और योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| इसके लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े|
UK Vidhwa Pension Yojana 2025 Highlights
Article Name | UK Vidhwa Pension Yojana 2025 |
Sarkari Yojana Name | Vidhwa Pension Yojana |
Year | 2025 |
Application Mode | Online |
Official Website | https://ssp.uk.gov.in/ |
UK Vidhwa Pension Yojana Eligibility
- आवेदन करने वाली महिला उत्तराखंड की स्थाई रूप से निवासी होनी चाहिए|
- आवेदिका विधवा महिला होनी चाहिए|
- विधवा की आयु कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
- आवेदन करने वाली विधवा के परिवार के मासिक आय 4000 रुपए या उससे कम होनी चाहिए या उसके पास बीपीएल कार्ड होना चाहिए जिससे यह प्रमाणित हो सके कि वह गरीबी रेखा से नीचे आती है|
- इस योजना का लाभ विधवा को तभी मिलेगा अगर वह कोई अन्य पेंशन ना ले रही हो|
उत्तराखंड निराश्रित विधवा पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आवेदन करने वाली विधवा महिला का मोबाइल नंबर|
- ग्राम प्रधान/ बीपीडीओ/ पार्षद द्वारा प्रमाणित पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ|
- आधार कार्ड होना चाहिए|
- मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए|
- सीबीएस बैंक खाते की पासबुक की फोटो कॉपी|
- बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए|
- वैद्य पारिवारिक आय प्रमाण पत्र या फिर बीपीएल प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- ग्रामीण क्षेत्र के लिए ग्राम पंचायत की खुली बैठक में पारित प्रस्ताव की कॉपी|
- शहरी क्षेत्र के लिए पार्षद की खुली बैठक में पारित प्रस्ताव की कॉपी|
- पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- ग्रामीण क्षेत्र के लिए परिवार रजिस्टर की कॉपी|
- शहरी क्षेत्र के लिए राशन कार्ड की कॉपी|
UK Vidhwa Pension Yojana Apply Online
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तराखंड समाज कल्याण विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://ssp.uk.gov.in/ पर जाना होगा|

- अब आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा| इसमें आपको ऑनलाइन आवेदन हेतु वाले ऑप्शन पर जाकर नया ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करना होगा| आसानी से समझने के लिए आप फोटो में भी देख सकते हैं|

- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर पेंशन/अनुदान योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र खुल जाएगा|
- इसमें आपको सबसे पहले योजना चुने वाले ऑप्शन में जाकर परित्यक्त विवाहित महिला/ मानसिक रूप से विक्षिप्त या विकृत पति/ निराश्रित अविवाहित महिला/ मानसिक रूप से विक्षिप्त या विकृत पत्नी वाली योजना को सेलेक्ट करना होगा|
- अब इसके नीचे आपको आवेदक का व्यक्तिगत विवरण (लाभार्थी का नाम, पति का नाम, जन्मतिथि, आयु इत्यादि) भरना होगा|

- इसके नीचे आपको परित्यक्ता का विवरण भरना होगा|
- यदि कोई आश्रित हो तो इसके नीचे आपको आश्रित व्यक्ति का विवरण (आश्रित का नाम, आश्रित की आयु इत्यादि) भरना होगा|

- अब इसके नीचे आपको आवेदक का पता (जिला, तहसील, ब्लॉक, पंचायत, गांव इत्यादि) भरना होगा|
- उसके नीचे आपको आवेदक का खाता विवरण (शाखा, खाता नंबर इत्यादि) भरना होगा|

- इसके नीचे आपको आवेदक की वर्तमान स्थिति का विवरण (आवेदक की मासिक आय इत्यादि) भरना होगा|
- इसके बाद भरे गए फॉर्म को अच्छे से चेक करें| अगर सारी जानकारी सही है तो घोषणा के ऊपर दिख रहे बॉक्स में टिक लगाए|
- उसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और सुरक्षित करें बटन पर क्लिक करें|
- इसके बाद मांगे के जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और अपना फॉर्म सबमिट कर दे|
- इसके बाद आपके आवेदन की जांच की जाएगी| अगर आप इस योजना के लिए पात्र होंगे तो आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा|
- इस प्रकार आप विधवा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|
- आप विधवा पेंशन योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं और आप यहां से सीधे भी UK Vidhwa Pension Yojana Application Form Download कर सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Uttarakhand Vidhwa Pension Yojana 2025 FAQ
योजना के तहत कितने रुपए की पेंशन मिलती है?
विधवा पेंशन योजना के तहत 1500 रुपए प्रति माह की पेंशन दी जाती है|
योजना का लाभ लेने के लिए पारिवारिक सालाना इनकम कितनी होनी चाहिए?
इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की सालाना इनकम 48,000 रुपए या इससे कम होने चाहिए|
विधवा पेंशन योजना में नया आवेदन करने के लिए आयु कितनी होनी चाहिए?
योजना का लाभ लेने के लिए आयु कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|