Mukhyamantri Udiyaman Khiladi Unnayan Yojana: राज्य सरकार के खेल विभाग द्वारा मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से 8 से 14 वर्ष की आयु वाले प्रतिभाशाली बच्चों को छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी|
उत्तराखंड उदयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना के द्वारा पात्र छात्रों को एक वर्ष के लिए 1500 रुपए प्रति माह की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली बच्चों के बीच खेल को बढ़ावा देना है| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस छात्रवृत्ति योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, लाभ जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Mukhyamantri Udiyaman Khiladi Unnayan Yojana Uttarakhand Highlights
| Article Name | UK Mukhyamantri Udiyaman Khiladi Unnayan Yojana 2025 |
| Sarkari Yojana Name | Mukhyamantri Udiyaman Khiladi Unnayan Yojana |
| Year | 2025 |
| Application Mode | Offline |
| Official Website | https://sports.uk.gov.in/ |
UK Udiyaman Khiladi Yojana Benefits (लाभ)
- Mukhyamantri Udiyaman Khiladi Unnayan Yojana के माध्यम से हर वर्ष 8 से 14 वर्ष की आयु वाले खिलाड़ियों को फिजिकल एंड स्पोर्ट्स एप्टीट्यूड टेस्ट के आधार पर चुना जाता है|
- योजना के माध्यम से हर जिले से 150 लड़के और 150 लड़कियों का चयन किया जाता है|
- 8 से 9 वर्ष की आयु वाले 25 लड़के और लड़कियों का चयन किया जाता है|
- 9 से 10 वर्ष की आयु वाले 25 लड़के और लड़कियों का चयन किया जाता है|
- 10 से 11 वर्ष की आयु वाले 25 लड़के और लड़कियों का चयन किया जाता है|
- 11 से 12 वर्ष की आयु वाले 25 लड़के और लड़कियों का चयन किया जाता है|
- 12 से 13 वर्ष की आयु वाले 25 लड़के और लड़कियों का चयन किया जाता है|
- 13 से 14 वर्ष की आयु वाले 25 लड़के और लड़कियों का चयन किया जाता है|
- इस योजना के माध्यम से जो खिलाड़ी चुने जाते हैं उन खिलाड़ियों को एक वर्ष के लिए 1500 रुपए प्रति माह की स्कॉलरशिप दी जाती है|
Uttarakhand Mukhyamantri Udiyaman Khiladi Unnayan Yojana Eligibility (पात्रता)
- आवेदक उत्तराखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 8 वर्ष से लेकर 14 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
- आवेदक लड़का या लड़की होनी चाहिए|
- अंतिम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में योग्यता के आधार पर सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले लड़का या लड़की जो शारीरिक और खेल योग्यता परीक्षण के विभिन्न चरणों के माध्यम से आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता जिसमें ताकत, लचीलापन, सहनशक्ति, गति जैसी शारीरिक क्षमताओं का आकलन होता है| वह सभी खेल छात्रवृत्ति के लिए पात्र होंगे|
उत्तराखंड मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड होना चाहिए|
- जन्म प्रमाण पत्र|
- स्थाई पता प्रमाण पत्र|
- पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Also Read :-
- किसान पेंशन योजना | Kisan Pension Yojana
- बौना पेंशन योजना | Bona Pension Yojana
- दिव्यांग भरण पोषण योजना | Divyang Bharan Poshan Yojana
- गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना | Gargi Sanskrit Balika Chhatravritti Yojana
Mukhyamantri Udiyaman Khiladi Unnayan Yojana Apply
- खेल निदेशालय द्वारा अप्रैल के महीने में एक विज्ञापन के द्वारा चयन कार्यक्रम प्रकाशित किया जाता है|
- चयन की प्रक्रिया आमतौर पर हर वर्ष 15 में से 15 जून के बीच पुरी की जाती है|
- आयोजन की जगह और तारीख की जानकारी संबंधित जिला खेल अधिकारी द्वारा प्रदान की जाती है|
- सरकारी, गैर सरकारी या फिर प्राइवेट स्कूल से अधिकतम दो लड़के और दो लड़कियां प्रत्येक आयु वर्ग में भाग ले सकते हैं|
- इन छात्रों को संबंधित स्कूलों द्वारा खुद ही चुना जाता है|
- स्कूल को व्यापक प्रचार के माध्यम से इसकी जानकारी दी जाती है जिससे खिलाड़ियों को शुरू के चरण में ही इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिल सके|
- इसके बाद का चयन न्याय पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम, ब्लॉक विकास और जिला स्तर पर जिलों के द्वारा किया जाता है|
- शारीरिक दक्षता का परीक्षण करने के लिए कुल 6 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं जिसमें 30m का फ्लाइंग रन, खड़े होकर लंबी छलांग लगाना, मेडिसिन बॉल पुट, 6×10 शटल रन, 600m रन, आगे की ओर झुकना और पहुंचाना शामिल है|
- जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा प्रत्येक आयु वर्ग के 25 के लड़कों और 25 लड़कियों की अंतिम सूची तैयार की जाती है जिन्होंने अपनी योग्यता के आधार पर सबसे अधिक अंक प्राप्त किए होंगे|
- यह सभी चयनित खिलाड़ी छात्रवृत्ति राशि पाने के लिए पात्र होंगे| जिन्हें सीधे डीबीटी के माध्यम से स्कॉलरशिप राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र उम्मीदवारों को न्याय पंचायत या वार्ड स्तर पर पंजीकृत होना आवश्यक है|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Uttarakhand Mukhyamantri Udiyaman Khiladi Unnayan Yojana 2025 FAQ
Mukhyamantri Udiyaman Khiladi Unnayan Yojana Kya Hai?
इस योजना के द्वारा 8 से 14 वर्ष की आयु वाले पात्र लड़के और लड़कियों को छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी|
मुख्यमंत्री उदियमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना में कितने रुपए की स्कॉलरशिप मिलती है?
इस योजना के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को एक वर्ष के लिए 1500 रुपए प्रति माह की स्कॉलरशिप दी जाती है|