VB G Ram G Yojana: केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा की जगह विकसित भारत जी राम जी नई योजना शुरू की जा सकती है| मनरेगा के माध्यम से आजीविका कमाने वाले ग्रामीण मजदूरों को बीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत नया जॉब कार्ड बनवाना होगा| इस योजना में उन्हें मनरेगा से ज्यादा लाभ देखने को मिलेंगे|
VB G Ram G Bill जल्द ही संसद में पेश किया जा सकता है| केंद्र सरकार मनरेगा योजना को खत्म करके इस योजना को शुरू करने जा रही है| इस योजना का पूरा नाम विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन है| केंद्र सरकार का कहना है कि यह नया कानून विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप ग्रामीण विकास के लिए एक नया ढांचा तैयार करेगा|
G Ram G Bill Yojana के माध्यम से बिना मशीन के काम करने वाले हर ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्यों को रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना के लाभ इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
VB G Ram G Yojana Highlights
| Article Name | VB G Ram G Bill Yojana 2025 |
| Sarkari Yojana Name | VB G Ram G Yojana |
| Year | 2025 |
| Application Mode | Offline |
| Official Website | Coming Soon |
VB G Ram G Bill Benefits
- इस नए बिल में बिना मशीन के काम करने वाले प्रत्येक ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्यों को 100 दिनों की जगह 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी दी जाएगी|
- केंद्र सरकार के मुताबिक इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सिर्फ ग्रामीणों को रोजगार देना ही नहीं बल्कि रोजगार के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पक्की सड़के और इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना भी है|
- मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस योजना का लाभ सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को ही नहीं बल्कि किसानों को भी दिया जाएगा|
- इसके साथ ही राज्यों को 60 दिनों के लिए काम रोकने की अनुमति भी होगी| जिससे मजदूर खेती में भी अपना योगदान दे सकें|
- 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
- जी राम जी योजना के द्वारा स्पेशल जॉब कार्ड भी बनाए जाएंगे| जिसमें शामिल हो सकती हैं अकेली महिलाएं, दिव्यांग, 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग ट्रांसजेंडर इत्यादि|
विकसित भारत जी राम जी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
- आधार कार्ड|
- अगर जरूरी हो तो राशन कार्ड|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- इसके साथ ही कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी को ई केवाईसी प्रक्रिया को भी पूरा करना पड़ सकता है|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Also Read :-
- Sarkari Yojana 2025 | सरकारी योजना 2025
- E Shram Card | श्रमिक कार्ड पंजीकरण
- कौशल विकास योजना | Kaushal Vikas Yojana
- किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट | Kisan Samman Nidhi Yojana List
- PM Employment Generation Programme
VB G Ram G Yojana Apply (Registration Process)
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
- ग्रामीण परिवार का जो भी सदस्य इस योजना के तहत रोजगार गारंटी कार्ड के लिए आवेदन करना चाहता है वह आवेदन कर सकता है|
- इसके लिए उसे अपने ग्राम पंचायत ऑफिस में जाना होगा|
- वहां पर जाकर उसे अपना नाम, आयु और पता दर्ज करवाना होगा|
- आवेदन के लिए उसे कुछ दस्तावेज भी देने पड़ सकते हैं|
- वह जानकारी उसे ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा दे दी जाएगी|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
VB G Ram G Bill Yojana 2025 FAQ
VB G Ram G Yojana Kya Hai?
मनरेगा योजना को बंद करके केंद्र सरकार विकसित भारत जी राम जी योजना शुरू करने का सोच रहे हैं| इस योजना में 100 दिनों के बजाय 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाएगी|