Mahila Samridhi Yojana: राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग द्वारामहिला समृद्धि योजना शुरू की गई है| यह योजना राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा वित्त पोषित है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य चार्मकर समुदाय की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं का उत्थान करना है|
महाराष्ट्र महिला समृद्धि योजना के माध्यम से चारमाकर समुदाय की पात्र महिला लाभार्थियों को 4% प्रतिवर्ष की कम ब्याज दर पर 25,000 रुपए से लेकर 50,000 रुपए तक का लोन दिया जाता है| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| जिसे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Mahila Samridhi Yojana Maharashtra Highlights
| Article Name | Maharashtra Mahila Samridhi Yojana 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Mahila Samridhi Yojana |
| Year | 2026 |
| Application Mode | Offline |
| Official Website | https://sjsa.maharashtra.gov.in/ |
Maharashtra Mahila Samridhi Yojana Eligibility (पात्रता)
महिला समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ पात्रता होनी चाहिए| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिसके द्वारा आसानी से चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है या नहीं :-
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एक महिला होनी चाहिए|
- आवेदक चार्मकर समुदाय से संबंधित होनी चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला आवेदक की आयु 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महाराष्ट्र की स्थाई रूप से निवासी होनी चाहिए|
- आवेदक को उस व्यवसाय का अच्छे से ज्ञान होना चाहिए जिसके लिए ऋण लागू किया जा रहा हो|
- 50% सब्सिडी और मार्जिन मनी पाने के लिए आवेदक की वार्षिक आय गरीबी रेखा से नीचे होनी चाहिए|
- एनएसएफडीसी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र के लिए 98 हजार रुपए से कम और शहरी क्षेत्र के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए से कम होने चाहिए|
- विधवाओं और तलाकशुदा महिलाओं को इस योजना में प्राथमिकता दी जाती है|
महाराष्ट्र महिला समृद्धि योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
महिला समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए| जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है जिनकी जरूरत आपको आवेदन के समय पड सकती है :-
- आवेदक के पास अधिकृत अधिक सरकारी अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन के पास जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Also Read :-
- महाराष्ट्र सरकारी योजना 2026 | Maharastra Sarkari Yojana 2026
- Sarkari Yojana 2026 | सरकारी योजना 2026
- नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना | Nanaji Deshmukh Krishi Sanjivani Yojana
- माझी कन्या भाग्यश्री योजना | Majhi Kanya Bhagyashree Yojana
- अटल निर्माण श्रमिक आवास योजना महाराष्ट्र
- अटल सौर कृषि पंप योजना
Mahila Samridhi Yojana Apply
महाराष्ट्र महिला समिति योजना 2026 का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है इसके द्वारा आप यह जान सकते हैं की इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-
- आवेदन करने के लिए आपको जिला कार्यालय एलआईडीकॉम से संपर्क करना होगा|
- उसके बाद आपको संबंधित प्राधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
- उसके बाद आवेदन पत्र में मांगी थी सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक करना होगा| आवेदन पत्र भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें और उसे जिला कार्यालय में जमा करवा दें|
- इसके बाद संबंधित प्राधिकारी से आवेदन की रिसीद या पाबती का अनुरोध करें|
- रसीद लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें आवेदन जमा करने की तारीख, समय और एक विशिष्ट पहचान संख्या शामिल हो|
- इसके बाद आपके आवेदन की जांच की जाएगी और यदि आप इस योजना का लाभ देने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपको लोन की राशि दे दी जाएगी|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Maharashtra Mahila Samridhi Yojana 2026 FAQ
महाराष्ट्र महिला समृद्धि योजना क्या है?
इस योजना के माध्यम से चारमाकर समुदाय की पात्र महिला लाभार्थियों को 4% प्रतिवर्ष की कम ब्याज दर पर 25,000 रुपए से लेकर 50,000 रुपए तक का लोन उपलब्ध करवाया जाता है|
महिला समिति योजना का लाभ लेने के लिए आयु सीमा क्या है?
इस योजना का लाभ देने के लिए महिला आवेदक की आयु 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए|