Old Age Pension Scheme: राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना का लाभ राज्य के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले नागरिक उठा सकते हैं|वृद्धावस्था पेंशन योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 1,000 रुपए प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाती है|
पात्र लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| इससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Old Age Pension Scheme West Bengal Highlights
| Article Name | West Bengal Old Age Pension Scheme 2025 |
| Sarkari Yojana Name | Old Age Pension Scheme |
| Year | 2025 |
| Application Mode | Offline |
| Official Website | https://jaibangla.wb.gov.in/ |
West Bengal Old Age Pension Yojana Eligibility (पात्रता)
वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ देने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होने आवश्यक है| योजना संबंधी पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है| उसके माध्यम से आप यह चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है या नहीं :-
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पश्चिम बंगाल राज्य का निवासी होना चाहिए|
- आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए| यदि आवेदक शारीरिक और मानसिक रूप से विकलांग है तो उसके लिए आयु सीमा 55 वर्ष है|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का कोई भी रिश्तेदार (बेटा/ अविवाहित बेटी/ पोता/ पति/ पत्नी/ माता-पिता) वित्तीय सहायता प्रदान करने में सक्षम नहीं होना चाहिए|
- आवेदक की मासिक आय 1,000 रुपए या उससे कम होनी चाहिए|
- इस योजना का लाभ तभी लिया जाएगा अगर आवेदक अन्य कोई सरकारी पेंशन प्राप्त नहीं कर रहा होगा|
- आवेदन करने की तिथि तक आवेदक कम से कम 10 वर्ष से राज्य का निवासी होना चाहिए|
- जहां पर अनुचित कठिनाई उत्पन्न होती है उसे मामले में राज्य सरकार द्वारा निवास की शर्तों पर ढील भरती जा सकती है|
- यदि आवेदक को सिर्फ जन्म का वर्ष याद हो तो उसे वर्ष की 1 जुलाई और यदि केवल महीना ज्ञात हो तो महीने के 16 दिन को जन्मतिथि माना जाएगा|
कृपया ध्यान दें :-
- शहरों और कस्बे के पेशेवर भिखारी और भिक्षुक इस योजना के तहत पेंशन के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे|
- इसके साथ ही यदि नागरिक विकलांगता, विधवा, किसान, राजनीतिक पीड़ित या फिर राज्य या केंद्र सरकार की कोई भी अन्य पेंशन प्राप्त कर रहा है तो वह नागरिक इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं माना जाएगा|
पश्चिम बंगाल वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड की स्व प्रमाणित फोटो कॉपी|
- राशन कार्ड की कॉपी|
- मतदाता पहचान पत्र की फोटो कॉपी|
- विकलांग प्रमाण पत्र की कॉपी|
- आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
- पति की मृत्यु की स्थिति में पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Old Age Pension Scheme Apply
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ब्लॉक विकास अधिकारी या संबंधित पंचायत समिति के कार्यालय जाना होगा|
- उसके बाद वहां पर आपको आवेदन पत्र के लिए अनुरोध करना होगा|
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरे और उसके साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
- उसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित अधिकारी के पास जमा करवा दें|
- इसके बाद आपकी आवेदन पत्र की जांच की जाएगी और यदि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपको इस योजना का लाभ दे दिया जाएगा|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
West Bengal Old Age Pension Scheme 2025 FAQ
पश्चिम बंगाल वृद्धावस्था पेंशन योजना क्या है?
इस योजना के माध्यम से राज्य के 60 वर्ष या उससे अधिक लिए वाले पात्र नागरिकों को प्रति माह पेंशन प्रदान की जाती है|
वृद्धावस्था पेंशन योजना पश्चिम बंगाल में कितने रुपए की पेंशन मिलती है?
इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1000 प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाती है|