Saksham Scholarship Yojana: 50,000 रुपए की स्कॉलरशिप, ऐसे करना होगा आवेदन


Saksham Scholarship Yojana 2026: राज्य सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा सक्षम छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में ग्रेजुएशन स्तर की पढ़ाई करने वाले योग्य दिव्यांग छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना है| ताकि पढ़ाई करने के लिए विकलांग छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

सक्षम स्कॉलरशिप योजना के माध्यम से दिव्यांग छात्रों को सरकार द्वारा छात्रवृत्ति दी जाएगी| इस योजना के माध्यम से ग्रेजुएशन स्तर की पढ़ाई करने के लिए दिव्यांग छात्र को प्रति वर्ष 50,000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी| ताकि उसे अपनी पढ़ाई पूरी करने में आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े|

उत्तराखंड सक्षम स्कॉलरशिप योजना का लाभ दिव्यांग छात्रों को योग्यता के आधार पर दिया जाएगा| पात्र लाभार्थी आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना के लिए पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन कैसे करें की जानकारी देने जा रहे हैं| इसके लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े|

Saksham Scholarship Scheme Uttarakhand Highlights

Article NameUttarakhand Saksham Scholarship Yojana 2026
Sarkari Yojana NameSaksham Scholarship Yojana
Year2026
Application ModeOnline
Official Websitehttps://scholarships.gov.in/
UK Saksham Scholarship Yojana 2026 Overview

UK Saksham Scholarship Yojana Eligibility (पात्रता)

उत्तराखंड सक्षम छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी पात्रता होनी चाहिए| पात्रता की जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है| जिसे देखकर आप यह पता लगा सकते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र है या नहीं :-

  • आवेदक उत्तराखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एक छात्र होना चाहिए|
  • आवेदक कम से कम 40% या उससे अधिक विकलांग होना चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय 8,00,000 रुपए या उससे कम होनी चाहिए|

Also Read :-

उत्तराखंड सक्षम छात्रवृत्ति योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होनी चाहिए| दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है जो की आवेदन करते समय आपके काम आ सकती है :-

  • हाई स्कूल की मार्कशीट|
  • इंटरमीडिएट मार्कशीट और प्रमाण पत्र|
  • 8 लाख रुपए या उससे कम का वार्षिक पारिवारिक आय प्रमाण पत्र|
  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी न्यूनतम 40% या उससे अधिक विकलांगता का प्रमाण पत्र|

Saksham Scholarship Yojana Apply

सक्षम छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा उसकी जानकारी नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है :-

  • आवेदन करने के लिए छात्रों को पहले उस संस्थान के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा जहां पर वह पढ़ रहे हैं|
  • इसके बाद आवेदक को संस्थान के प्रिंसिपल द्वारा सत्यापित किया जाता है|
  • फिर उसके बाद राज्य स्तरीय अधिकारी (एसएलओ) के पास भेजा जाता है|
  • इसके बाद अंत में अनुमोदन के लिए एआईसीटीई, नई दिल्ली को भेजा जाता है|
  • आवेदक को आय प्रमाण पत्र के साथ-साथ अपनी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट भी दिखाना आवश्यक है|
  • इसके साथ ही आवेदक के पास सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी न्यूनतम 40% या उससे अधिक का विकलांगता प्रमाण पत्र भी होना चाहिए|
  • अन्य जानकारी तथा सहायता के लिए आप अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं|
  • इस तरह आप सक्षम छात्रवृत्ति योजना के लिए अपना आवेदन दे सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Uttarakhand Saksham Scholarship Yojana 2026 FAQ

  1. सक्षम योजना में कितने रुपए की स्कॉलरशिप मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से राज्य के विकलांग छात्रों को प्रतिवर्ष 50,000 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी|

  2. उत्तराखंड सक्षम योजना का लाभ किसे मिलेगा?

    इस योजना का लाभ राज्य के 40% या उससे अधिक विकलांग छात्रों, जो ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हो, उन्हें दिया जाएगा|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment