Kanya Saksharta Protsahan Yojana: 3,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि, ऐसे करें अपना आवेदन


Kanya Saksharta Protsahan Yojana 2026: राज्य सरकार के जनजातीय कल्याण विभाग द्वारा कन्या साक्षरता प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को शिक्षा की तरफ प्रेरित करना है| इस योजना के माध्यम से लड़कियों को 3,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

एमपी कन्या साक्षरता योजना का लाभ राज्य में अनुसूचित जनजातियों की लड़कियों को दिया जाएगा| इस प्रोत्साहन राशि के माध्यम से लड़कियों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी| इस योजना का लाभ उन छात्राओं को मिलेगा जो 11वीं कक्षा में पढ़ रही है और उन्होंने अपनी दसवीं कक्षा पास कर ली है|

कन्या साक्षरता प्रोत्साहन योजना के माध्यम से 3,000 रुपए प्रति वर्ष की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से कन्या साक्षरता योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| इससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन कैसे करें की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| इसके लिए हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े|

Kanya Saksharta Protsahan Yojana MP 2026 Highlights

Article NameMP Kanya Saksharta Protsahan Yojana 2026
Sarkari Yojana NameKanya Saksharta Protsahan Yojana
Year2026
Application ModeOnline/Offline
Official Websitehttps://shikshaportal.mp.gov.in/
Kanya Saksharta Protsahan Yojana MP 2026 Overview

Kanya Saksharta Yojana Eligibility (पात्रता)

एमपी कन्या साक्षरता प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी चाहिए| पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है जिसे देखकर आप यह पता लगा सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है या नहीं :-

  • आवेदक एक लड़की होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा मध्य प्रदेश राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए|
  • छात्रा अनुसूचित जनजाति समुदाय से संबंधित होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ अनुसूचित जनजाति की वह सभी बालिकाएं जो दसवीं कक्षा पास कर चुकी है और जिन्होंने 11वीं कक्षा में प्रवेश कर लिया है| वह इस योजना का लाभ ले सकती है|
  • प्रोत्साहन राशि सीधे छात्राओं के बैंक खाते में दी जाएगी|

Also Read :-

एमपी कन्या साक्षरता प्रोत्साहन योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

कन्या साक्षरता योजना का लाभ उठाने और आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए| जरूरी दस्तावेजों की सूची नीचे बताई गई है जो की आवेदन करते समय आपके काम आ सकते हैं :-

  • आधार कार्ड|
  • समग्र सदस्य आईडी|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • जाति प्रमाण पत्र|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • आय प्रमाण पत्र|
  • स्थाई पता प्रमाण पत्र|
  • दसवीं कक्षा पास करने की मार्कशीट|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Kanya Saksharta Protsahan Yojana Online Apply

कन्या साक्षरता प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है :-

Kanya Saksharta Protsahan Yojana Online Registration
Kanya Saksharta Protsahan Yojana Online Registration
  • अब आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार का पेज ओपन होगा| इसमें आपको eKYC वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
Kanya Saksharta Protsahan Yojana eKYC
Kanya Saksharta Protsahan Yojana eKYC
  • इसके बाद आपके पास इस प्रकार का एक पेज खुलेगा| इसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और उसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर OTP प्राप्त करें वाले बटन पर क्लिक करें|
  • इसके बाद अपनी समग्र आईडी और कैप्चा कोड भरकर OK वाले बटन पर क्लिक करें|
  • उसके बाद आधार ईकेवाईसी पर क्लिक करें| उसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और ओटीपी प्राप्त करें वाले बटन पर क्लिक करें|
  • इसके बाद अपना ओटीपी दर्ज करके सबमिट वाले बटन पर क्लिक करें|
Kanya Saksharta Protsahan Yojana Online Apply
Kanya Saksharta Protsahan Yojana Online Apply
  • उसके बाद अपना यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर Login करें|
  • इसके बाद अपनी योजना के नाम पर क्लिक करें और उसके बाद अपना नाम, पिता का नाम, समग्र आईडी और बैंक खाता विवरण इत्यादि जानकारी भरें|
  • उसके बाद आपको अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा|
  • सारी जानकारी भरने के बाद नीचे दिए गए सबमिट करें वाले बटन पर क्लिक करके आप अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं|
  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए पात्र छात्राएं अपने संबंधित स्कूलों/ संस्थानों के प्रिंसिपल से संपर्क कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

MP Kanya Saksharta Protsahan Yojana 2026 FAQ

  1. कन्या साक्षरता प्रोत्साहन योजना क्या है?

    इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जनजाति से संबंधित जो बालिकाएं 11वीं कक्षा में पढ़ रही हैं और उन्होंने अपनी दसवीं कक्षा पास कर ली है| उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी|

  2. एमपी साक्षरता योजना में कितने रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी?

    योजना के माध्यम से प्रत्येक वर्ष 3,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment