Mukhyamantri Sports Development Scheme: राज्य सरकार के युवा मामले एवं खेल निदेशालय विभाग द्वारा मुख्यमंत्री खेल विकास योजना शुरू की गई है| इस योजना का लाभ सेवानिवृत व्यक्ति उठा सकते हैं| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत व्यक्तियों के लिए मासिक निश्चित पारिश्रमिक देने के लिए रोजगार के अवसर (जिमनास्टिक, तैराकी) उत्पन्न करना है|
त्रिपुरा मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के माध्यम से वरिष्ठ शारीरिक प्रशिक्षकों को 30,000 रुपए का मासिक निश्चित पारिश्रमिक दिया जाएगा| इसके साथ ही परामर्शदाताओं की नियुक्ति की कुल अवधि अधिकतम 5 वर्ष या फिर 64 वर्ष की आयु तक, दोनों में से जो भी पहले होगी वह मान्य होगी| यह योजना 9 फरवरी 2024 को शुरू की गई है|
मुख्यमंत्री खेल विकास योजना का लाभ पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से उठा सकते हैं| आज हम आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे आप बहुत ही आसानी से इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
Mukhyamantri Sports Development Scheme Tripura Highlights
| Article Name | Tripura Mukhyamantri Sports Development Scheme 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Mukhyamantri Sports Development Scheme |
| Year | 2026 |
| Application Mode | Offline |
| Official Website | https://yas.tripura.gov.in/ |
Tripura Mukhyamantri Sports Development Scheme Eligibility (पात्रता)
मुख्यमंत्री खेल विकास योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है या नहीं :-
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक त्रिपुरा राज्य का निवासी होना चाहिए|
- योजना का लाभ केवल सेवानिवृत खिलाड़ी ही उठा सकते हैं|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक आयु 64 वर्ष से कम होनी चाहिए|
त्रिपुरा मुख्यमंत्री खेल विकास योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
मुख्यमंत्री खेल विकास योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज होनी चाहिए| जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है जिनकी आवश्यकता आपको आवेदन करते समय पड सकती है :-
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- स्थाई निवासी होने का प्रमाण पत्र|
- शैक्षिक प्रमाण पत्र|
- खेल प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज त्रिपुरा द्वारा जारी किया गया फिटनेस प्रमाण पत्र|
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया सेवा करियर में अच्छा रिकॉर्ड और सत्य निष्ठा का प्रमाण पत्र|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Mukhyamantri Sports Development Scheme Apply
त्रिपुरा मुख्यमंत्री खेल विकास योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे बताई गई है जिसके द्वारा आप आसानी से आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Mukhyamantri Sports Development Scheme Application Form डाउनलोड करना होगा|
- उसके बाद आपको डाउनलोड किए गए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना होगा|
- इसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा | आवेदन पत्र को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र पर पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ लगाए|
- उसके बाद अपनी फोटो को सेल्फ अटेस्टेड करें|
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
- अब आपको अपना आवेदन पत्र युवा मामले एवं खेल निदेशक, त्रिपुरा सरकार, शिक्षा भवन, चौथी मंजिल ऑफिस लेंन, अगरतला, पिन कोड 799001 में संबंधित प्राधिकारी के पास जमा करवाना होगा|
- कृपया इस बात का ध्यान रखें की ईमेल, पोस्ट, कोरियर इत्यादि द्वारा भेजे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Tripura Mukhyamantri Sports Development Scheme 2026 FAQ
Mukhyamantri Sports Development Scheme Kya Hai?
इस योजना के माध्यम से सेवानिवृत व्यक्तियों के लिए मासिक निश्चित पारिश्रमिक देने के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा करना है|
मुख्यमंत्री खेल विकास योजना में कितने रुपए का निश्चित पारिश्रमिक दिया जाएगा?
इस योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को 30,000 रुपए प्रति माह का निश्चित पारिश्रमिक प्रदान किया जाता है|