Mukhyamantri Anchal Amrit Yojana: राज्य सरकार के महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चों को सप्ताह में चार दिन विटामिन ए और डी से युक्त फोर्टीफाइड और फ्लेवर्ड दूध उपलब्ध करवाना है|
उत्तराखंड मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार करना है जिससे बच्चे स्वस्थ रह सके| इस योजना का लाभ आंगनबाड़ी केंद्र के द्वारा दिया जाएगा| जो बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत हैं वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना का लाभ उठाने के लिए आपको कहीं भी अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से आंचल अमृत योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता और जरूरी दस्तावेजों के बारे में जान सकते हैं|
Mukhyamantri Anchal Amrit Yojana Uttarakhand Highlights
| Article Name | Uttarakhand Mukhyamantri Anchal Amrit Yojana 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Mukhyamantri Anchal Amrit Yojana |
| Year | 2026 |
| Application Mode | Offline |
| Official Website | https://uk.gov.in/ |
Uttarakhand Mukhyamantri Anchal Amrit Yojana Eligibility (पात्रता)
मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिसके माध्यम से आप यह चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है या नहीं :-
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक उत्तराखंड राज्य का निवासी होना चाहिए|
- योजना का लाभ केवल 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चे ही उठा सकते हैं|
उत्तराखंड मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए| जरूरी दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है जिनकी जरूरत आपको आवेदन करते समय पड सकती है :-
- बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Also Read :-
- Sarkari Yojana 2026 | सरकारी योजना 2026
- उत्तराखंड सरकारी योजना 2026 | Uttrakhand Sarkari Yojana 2026
- उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना
- अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना | Atal Ayushman Uttarakhand Yojana
- उत्तराखंड किसान पेंशन योजना | Uttrakhand Kisan Pension Yojana
- किशोरी बालिका योजना | Kishori Balika Yojana
Mukhyamantri Anchal Amrit Yojana Apply
उत्तराखंड मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके द्वारा आप यह आसानी से जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-
- इस योजना का लाभ आंगनबाड़ी केंद्र में जाने वाले बच्चों को दिया जाता है|
- जो भी बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र जाते हैं तथा वहां पर पंजीकृत है|
- उन्हें डायरेक्टआंगनबाड़ी केंद्र में लाभ दिया जाता है|
- इसके लिए आपको कहीं भी अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Uttarakhand Mukhyamantri Anchal Amrit Yojana 2026 FAQ
Mukhyamantri Anchal Amrit Yojana Kya Hai?
इस योजना के द्वारा 3 से छह वर्ष की आयु के बच्चों को सप्ताह में चार दिन विटामिन ए और डी से युक्त फोर्टीफाइड और फ्लेवर्ड दूध उपलब्ध करवाया जाता है|
उत्तराखंड मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना का लाभ कहां मिलता है?
इस योजना का लाभ आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत बच्चों को दिया जाता है|