Funeral Assistance Scheme: 5,000 रुपए की वित्तीय सहायता, इन्हें मिलेगा लाभ


Funeral Assistance Scheme: सरकार के श्रम और रोजगार विभाग के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा अंतिम संस्कार सहायता योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से मृतक कर्मचारी के नामित/ आश्रित को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

गोवा अंतिम संस्कार सहायता योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹5,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं इससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Funeral Assistance Scheme Goa Highlights

Article NameGoa Funeral Assistance Scheme 2026
Sarkari Yojana NameFuneral Assistance Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://labour.goa.gov.in/
Funeral Assistance Scheme 2026 Overview

Goa Funeral Assistance Scheme Eligibility (पात्रता)

गोवा अंतिम संस्कार सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| इसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए मृतक श्रमिक होना चाहिए|
  • मृतक की आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए मृतक गोवा बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होना चाहिए|
  • मृतक ने पंजीकृत कर्मचारियों के रूप में 90 दिन की सेवा पूरी की हो|
  • योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक मृतक का नामांकित/ आश्रित होना चाहिए|
  • अपंजीकृत श्रमिकों का नामित/ आश्रित को क्षेत्र के बिल्डर या निरीक्षक से यह प्रमाण पत्र लेना होगा कि मृतक भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक था|

गोवा अंतिम संस्कार सहायता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने की आवेदक के पास श्रमिक पंजीकरण कार्ड/ नंबर होना चाहिए|
  • बोर्ड के पास प्रथम एवं अंतिम सदस्यता के भुगतान की प्राप्ति|
  • श्रमिक का मृत्यु प्रमाण पत्र|
  • इसके साथ ही मृत कर्मचारी और आवेदक के बीच संबंध स्थापित करने वाला दस्तावेज|
  • उसके साथ ही अपंजीकृत श्रमिकों के नामित/ आश्रित के मामले में, क्षेत्र के बिल्डर या निरीक्षक द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Funeral Assistance Scheme Apply Process

गोवा अंतिम संस्कार सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है| जिससे आप यह समझ सकते हैं इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आयुक्त कार्यालय, श्रम एवं रोजगार, द्वितीय तल, श्रम शक्ति भवन, पट्टो प्लाजा, पणजी – गोवा के कार्यालय जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आप Goa Funeral Assistance Scheme Application Form सीधे यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं|
  • इसके बाद आपको अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना होगा|
  • उसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र श्रम एवं रोजगार आयुक्त कार्यालय में संबंधित अधिकारी के पास जमा करवा दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Goa Funeral Assistance Scheme 2026 FAQ

  1. Goa Funeral Assistance Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा मृतक कर्मचारी के नामित/ आश्रित को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. गोवा अंतिम संस्कार सहायता योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि दी जाती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹5,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment