Skill Development Assistance Scheme: टूल किट की खरीद के लिए ₹10,000 की वित्तीय सहायता


Skill Development Assistance Scheme: सरकार के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड, श्रम, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा कौशल विकास सहायता योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान या व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र से सफल पाठ्यक्रम/ व्यापार पूर्णता प्रमाण पत्र जमा करने पर टूल किट की खरीद के लिए पंजीकृत निर्माण श्रमिकों या उनके दो बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

अंडमान और निकोबार कौशल विकास सहायता योजना के माध्यम से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों या उनके दो बच्चों को टूल किट खरीद के लिए ₹10,000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है| आप हमारे इस आर्टिकल के माध्यम के माध्यम से इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Skill Development Assistance Scheme Andaman & Nicobar Highlights

Article NameAndaman & Nicobar Skill Development Assistance Scheme 2026
Sarkari Yojana NameSkill Development Assistance Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://labour.and.nic.in/
Skill Development Assistance Scheme 2026 Overview

Andaman & Nicobar Skill Development Assistance Scheme Eligibility (पात्रता)

कौशल विकास सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिसके द्वारा आप यह पता कर सकते हैं आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार का निवासी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी किसी भी भवन एवं अन्य निर्माण कार्य में सम्मिलित होना चाहिए|
  • उसके अलावा लाभार्थी ए एंड एन आइसलैंड बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड के तहत पंजीकृत श्रमिक होना चाहिए|
  • इसके अलावा आवेदक के पास बोर्ड की सक्रिय सदस्यता होनी चाहिए|
  • पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपने लिए या अपने दो बच्चों के लिए, टूल किट की खरीद के लिए इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकता है|
  • इसके अलावा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों या उनके बच्चों के पास योजना के तहत आवेदन करने के लिए सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण सरकार या व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र से सफल करें पाठ्यक्रम/ व्यापार पूर्णता प्रमाण पत्र होना चाहिए|

अंडमान और निकोबार कौशल विकास सहायता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

ए एंड एन आइसलैंड बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड के तहत पंजीकरण करने के लिए जरूरी दस्तावेज :-

  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • पहचान प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • पता प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • अगर हो तो इपीएफ का विवरण|
  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया 90 दिन की कार्य अवधि का प्रमाण पत्र|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

कौशल विकास सहायता योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास पंजीकरण आईडी कार्ड होना चाहिए|
  • कार्यकर्ता का पहचान प्रमाण पत्र (जैसे आधार कार्ड इत्यादि)
  • नवीनतम सदस्यता की रसीद|
  • पता प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • अगर बच्चे के लिए आवेदन कर रहे हैं तो बच्चे का पहचान प्रमाण पत्र|
  • कर्मचारी के बैंक खाते का विवरण/ पासबुक की फोटो कॉपी|
  • आईटीआई/ बीटीसी से पाठ्यक्रम पूरा करना/ पास आउट का प्रमाण पत्र|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Skill Development Assistance Scheme Apply Process

अंडमान और निकोबार कौशल विकास सहायता योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है| जिससे आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • इस योजना का लाभ के लिए आवेदक स्वयं या ठेकेदार के माध्यम से आवेदन कर सकता है|
  • योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना का आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा|
  • लाभार्थी के रूप में पंजीकरण करने के लिए Application Form (आवेदन पत्र) आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं|
  • आप Skill Development Assistance Scheme Application Form यहां से डाउनलोड कर सकते हैं|
  • उसके बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाले और आवेदन पत्र को भरें|
  • इसके बाद अपनी आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़े|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र ANBOCWWB कार्यालय में जमा करवा सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Andaman & Nicobar Skill Development Assistance Scheme 2026 FAQ

  1. Andaman & Nicobar Skill Development Assistance Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों या उनके दो बच्चों को टूल किट खरीद के लिए ₹10,000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment