Indiramma Weavers Pension Scheme (Rural): बुनकरों के लिए मासिक पेंशन योजना


Indiramma Weavers Pension Scheme: सरकार की ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इंदिराम्मा बुनकर पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के निराश्रित बुनकरों को मासिक पेंशन प्रदान करना है| इस योजना का लाभ केवल बीपीएल परिवारों के नागरिक की उठा सकते हैं| इसके साथ ही वह नागरिक जिले का निवासी होना चाहिए|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

आंध्र प्रदेश इंदिराम्मा बुनकर पेंशन योजना के पात्र लाभार्थियों की पहचान उनके संबंधित ग्राम सभाओं द्वारा की जाती है| इसके साथ ही पंचायत सचिव द्वारा हर महीने की पहली तारीख को पात्र नागरिकों को पेंशन वितरित की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं| पेंशन राशि तथा पेंशन के तहत लाभ का पैमाना आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित किया जाता है| इस योजना के तहत दी जाने वाली पेंशन राशि हर महीने की 1 तारीख को पात्र लाभार्थियों को पंचायत सचिव द्वारा वितरित की जाती है|

Indiramma Weavers Pension Scheme Andhra Pradesh Highlights

Article NameAndhra Pradesh Indiramma Weavers Pension Scheme 2026
Sarkari Yojana NameIndiramma Weavers Pension Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://handlooms.ap.gov.in/
AP Indiramma Weavers Pension Scheme 2026 Overview

Andhra Pradesh Indiramma Weavers Pension Scheme Eligibility (पात्रता)

आंध्र प्रदेश इंदिराम्मा बुनकर पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल परिवार से होना चाहिए|
  • योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक जिले का स्थानीय निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक ग्रामीण क्षेत्र से होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ आवेदक को तभी मिलेगा अगर वह अन्य किसी पेंशन योजना के तहत कवर नहीं किया गया होगा|
  • आवेदक एक बुनकर होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 50 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
  • आवेदक बेसहारा होना चाहिए|
  • इस योजना के तहत पात्र नागरिकों की पहचान उनकी संबंधित ग्राम सभाओं द्वारा की जाती है| 

आंध्र प्रदेश इंदिराम्मा बुनकर पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आयु का प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • इसके साथ ही आवेदक के पास गरीबी रेखा से नीचे आने वाला बीपीएल प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Indiramma Weavers Pension Scheme Apply Process

आंध्र प्रदेश इंदिराम्मा बुनकर पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि पात्र नागरिकों की पहचान ग्राम सभाओं के दौरान उनकी संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा की जाती है|
  • उसके बाद पंचायत सचिव द्वारा पात्र व्यक्तियों का एक रजिस्टर तैयार किया जाता है|
  • इसके बाद पात्र व्यक्तियों की सिफारिश करने वाला ग्राम सभा प्रस्ताव मंडल परिषद विकास अधिकारी को भेजा जाता है|
  • इस तरह पात्र लाभार्थी को इस योजना पर लाभ दिया जाता है|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Andhra Pradesh Indiramma Weavers Pension Scheme 2026 FAQ

  1. Andhra Pradesh Indiramma Weavers Pension Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के निराश्रित बुनकरों को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

  2. आंध्र प्रदेश इंदिराम्मा बुनकर पेंशन योजना का लाभ कौन ले सकता है?

    इस योजना का लाभ बीपीएल परिवारों के नागरिक उठा सकते हैं जिनकी आयु 50 वर्ष या उससे अधिक है तथा वह एक बुनकर हैं|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment