Temporary Disability Relief Scheme: 3,000 रुपए प्रति माह पेंशन, इन्हें मिलेगा लाभ


Temporary Disability Relief Scheme: सरकार के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा अस्थाई विकलांगता राहत योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से उन पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जो दुर्घटनाओं या बीमारियों के कारण अस्थाई विकलांगता का सामना कर रहे हैं|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

आंध्र प्रदेश अस्थाई विकलांगता राहत योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों और उनके परिवारों को समय पर राहत प्रदान करके स्थाई विकलांगता के वित्तीय प्रभाव का प्रबंध करने में मदद करना है| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹3,000 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन कैसे करें की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

Temporary Disability Relief Scheme Andhra Pradesh Highlights

Article NameAndhra Pradesh Temporary Disability Relief Scheme 2026
Sarkari Yojana NameTemporary Disability Relief Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://apbocwwb.ap.gov.in/
AP Temporary Disability Relief Scheme 2026 Overview

Andhra Pradesh Temporary Disability Relief Scheme Eligibility (पात्रता)

आंध्र प्रदेश अस्थाई विकलांगता राहत योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए निर्माण श्रमिक को आंध्र प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक होना चाहिए|
  • दुर्घटना या फिर बीमारी के कारण कर्मचारी अस्थाई रूप से विकलांग हुआ हो|

आंध्र प्रदेश अस्थाई विकलांगता राहत योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आवेदक के पास विकलांगता की प्रकृति को दर्शाने वाला चिकित्सा प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • कल्याण बोर्ड के पास पंजीकरण प्रमाण पत्र|
  • कार्यकर्ता का आधार कार्ड|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Temporary Disability Relief Scheme Apply Process

आंध्र प्रदेश अस्थाई विकलांगता राहत योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है जिसके माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड से संपर्क करना होगा या फिर उनके कार्यालय जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा|
  • फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़े|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र सहायक श्रम अधिकारी/ सहायक श्रम आयुक्त के पास जमा करवा दें|
  • जहां भी आप अपना आवेदन पत्र जमा करवा रहे हैं उनसे आप रसीद या पावती के लिए भी अनुरोध कर सकते हैं|
  • इस तरह आप बहुत ही आसानी से अस्थाई विकलांगता राहत योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Andhra Pradesh Temporary Disability Relief Scheme 2026 FAQ

  • Andhra Pradesh Temporary Disability Relief Scheme Kya Hai?

    इस योजना के माध्यम से उन पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जो दुर्घटनाओं या बीमारियों के कारण अस्थाई विकलांगता का सामना कर रहे हैं|

  • आंध्र प्रदेश अस्थाई विकलांगता राहत योजना के द्वारा कितने रुपए की राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹3,000 प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment