Dulari Kanya Yojana: 20,000 रुपए की सहायता राशि, इन्हें मिलेगा लाभ


Dulari Kanya Yojana: राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के परिवार कल्याण निदेशालय द्वारा दुलारी कन्या योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य लड़की और लड़की के बीच वरीयता को समाप्त करना है| इसके अलावा संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करना, बच्चों का टीकाकरण करना, बाल विवाह को समाप्त करना और जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं का समग्र सशक्तिकरण करना है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

अरुणाचल प्रदेश मुख्यमंत्री दुलारी कन्या योजना के द्वारा किसी भी सरकारी अस्पताल या सरकारी मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल में जन्मी बालिका के सावधि जमा खाते में ₹20,000 की राशि जमा की जाएगी| इसके बाद 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद लाभार्थी इस अमाउंट को निकल सकता है जो कि संबंधित जिलों के संबंधित डीएमओ द्वारा सत्यापन के अधीन होगी|

Dulari Kanya Yojana Arunachal Pradesh Highlights

Article NameArunachal Pradesh Dulari Kanya Yojana 2026
Sarkari Yojana NameDulari Kanya Yojana
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://health.arunachal.gov.in/
Dulari Kanya Yojana 2026 Overview

Arunachal Pradesh Dulari Kanya Yojana Eligibility (पात्रता)

अरुणाचल प्रदेश दुलारी कन्या योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए बालिकाओं का जन्म अरुणाचल प्रदेश के किसी सरकारी अस्पताल या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल में होना चाहिए|
  • इसके अलावा पिता/ अभिभावक को अनुसूचित जनजाति अरुणाचल प्रदेश से संबंधित होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अरुणाचल प्रदेश का निवासी होना चाहिए या उसके पास घरेलू आवासीय प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • योजना के माध्यम से अधिकतम पहली 2 जीवित बालिकाओं को इसका लाभ मिलेगा|

अरुणाचल प्रदेश दुलारी कन्या योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज :-

  • एमसीपी कार्ड की कॉपी|
  • अस्पताल के एमओ द्वारा डिलीवरी/ डिस्चार्ज प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • इसके अलावा जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रार द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • माता-पिता/ अभिभावकों और बच्चे के आधार कार्ड की कॉपी|
  • अनुसूचित जनजाति के पिता/ अभिभावकों के प्रमाण पत्र या अधिवास प्रमाण पत्र की कॉपी| जिसमें स्पष्ट रूप से यह बताया गया हो कि माता-पिता/ अभिभावक कितने समय से अरुणाचल प्रदेश में रह रहे हैं|
  • माता-पिता/ अभिभावकों के साथ बालिकाओं की दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

मैच्योरिटी के समय क्लेम करने के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची :-

  • दसवीं कक्षा पास करने की मार्कशीट की कॉपी|
  • इसके अलावा अपने 18 जन्मदिन पर अविवाहित होने के बारे में एक आत्म घोषणा पत्र की कॉपी|
  • निकासी वाला फॉर्म लड़की द्वारा स्वयं भरा गया होना चाहिए|
  • इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक में बालिका लाभार्थी के नाम पर खाता होना चाहिए| उसकी पासबुक की फोटो कॉपी|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Dulari Kanya Yojana Apply Process

अरुणाचल प्रदेश दुलारी कन्या योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है| जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

आवेदन करने की प्रक्रिया :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन आपको संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी/ चिकित्सा अधीक्षक के कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र में किया जाना चाहिए|
  • आवेदन करने के बाद संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी/ चिकित्सा अधीक्षक द्वारा आपके आवेदन का सत्यापन किया जाएगा|
  • इसके बाद संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी/ चिकित्सा अधीक्षक द्वारा दस्तावेजों को संबंधित जिला चिकित्सा अधिकारी को अग्रेषित किया जाएगा|

मैच्योरिटी के समय पर क्लेम करने की प्रक्रिया :-

  • क्लेम करने के लिए सबसे पहले बालिका लाभार्थी की 18 वर्ष की आयु पूरी हो गई होनी चाहिए|
  • इसके साथ ही उसने कम से कम दसवीं कक्षा पास कर ली हो|
  • उसके बाद संबंधित डी एम ओ के समक्ष निर्धारित क्लेम पत्र जमा करना होगा|
  • इस बात का खास ध्यान रखें कि निर्धारित आवेदन पत्र बालिका लाभार्थी द्वारा स्वयं भरा गया होना चाहिए|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Arunachal Pradesh Dulari Kanya Yojana 2026 FAQ

  1. Arunachal Pradesh Dulari Kanya Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा किसी भी सरकारी अस्पताल या सरकारी मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल में जन्मी बालिका के सावधि जमा खाते ₹20,000 की सहायता राशि जमा की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment