Girl Students Health & Hygiene Scheme: छठी कक्षा से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को मिलेगा लाभ


Girl Students Health & Hygiene Scheme: राज्य सरकार के स्कूल विभाग द्वारा बालिका स्वास्थ्य एवं स्वच्छता योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से छठी कक्षा से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाली बालिका छात्राओं को प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है| जिनके संस्थान/ स्कूल पूरी तरह से राज्य सरकार द्वारा संचालित किए जाते हैं| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में मासिक धर्म के दौरान बालिकाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

अरुणाचल प्रदेश बालिका स्वास्थ्य एवं स्वच्छता योजना के द्वारा बालिकाओं को स्कूल स्तर पर सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया जाता है| सेनेटरी नैपकिन की आपूर्ति लाभार्थियों/ स्कूल प्रबंधन के खाते में नकद हस्तांतरण या जिला स्तर पर केंद्रीय खरीद के संदर्भ में विकेंद्रीकृत मोड में की जाती है| इस योजना के द्वारा ₹50 प्रति छात्र प्रति माह (पूरे वर्ष की राशि लाभार्थी के खाते में जमा) डीबीटी के माध्यम से स्कूलों को प्रदान किए जाते हैं|

Girl Students Health & Hygiene Scheme Arunachal Pradesh Highlights

Article NameArunachal Pradesh Girl Students Health & Hygiene Scheme 2026
Sarkari Yojana NameGirl Students Health & Hygiene Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://education.arunachal.gov.in/
Girl Students Health & Hygiene Scheme 2026 Overview

Arunachal Pradesh Girl Students Health & Hygiene Scheme Eligibility (पात्रता)

बालिका स्वास्थ्य एवं स्वच्छता योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| उसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एक छात्रा होनी चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा छठी कक्षा से 12वीं कक्षा के बीच पढ़ रही होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहा होना चाहिए|
  • योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी अरुणाचल प्रदेश का निवासी होना चाहिए|

अरुणाचल प्रदेश बालिका स्वास्थ्य एवं स्वच्छता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास स्कूल पहचान पत्र होना चाहिए| (सभी सरकारी स्कूल और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल)
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • आवेदक/ संबंधित छात्रा का बैंक विवरण (जैसे बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Girl Students Health & Hygiene Scheme Apply Process

अरुणाचल प्रदेश बालिका स्वास्थ्य एवं स्वच्छता योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है जिससे आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए बालिका छात्राओं को कोई भी आवेदन पत्र भरने की आवश्यकता नहीं है|
  • योजना के द्वारा छात्राओं को उनके स्कूलों द्वारा सेनेटरी नैपकिन दिए जाएंगे|
  • इस योजना से संबंधित अन्य जानकारी के लिए छात्राएं अपने संबंधित जिले के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक से भी संपर्क कर सकती हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Arunachal Pradesh Girl Students Health & Hygiene Scheme 2026 FAQ

  1. Arunachal Pradesh Girl Students Health & Hygiene Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा बालिका के स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए बालिकाओं को स्कूल स्तर पर सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया जाता है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment