Minority Castes Students Pre Matric Scholarship Scheme: 700 से 1,000 रुपए तक की छात्रवृत्ति राशि


Minority Castes Students Pre Matric Scholarship Scheme: सरकार के सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण विभाग द्वारा अल्पसंख्यक जातियों के छात्रों के लिए प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना तथा प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा में अल्पसंख्यक जाति के छात्रों के बीच पढ़ाई छोड़ने की दर को कम करना है| इस योजना के माध्यम से सरकारी और सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से दसवीं तक पढ़ने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को वार्षिक छात्रवृत्ति के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| 

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

गुजरात प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (अल्पसंख्यक जातियों के छात्रों के लिए) के द्वारा कक्षा 1 से आठवीं तक पढ़ने वाले लड़के छात्रों को 750 रुपए प्रति वर्ष तथा 9 और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले लड़के छात्रों को 1,000 रुपए प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति राशि दी जाती है| उसके साथ ही कक्षा 1 से 5 के बीच पढ़ने वाली लड़कियों छात्रों को 500 रुपए प्रति वर्ष तथा कक्षा 6 से 10वीं तक पढ़ने वाली लड़कियों छात्रों को 1,000 रुपए प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है| 

Minority Castes Students Pre Matric Scholarship Scheme Gujarat Highlights

Article NameGujarat Minority Castes Students Pre Matric Scholarship Scheme 2026
Sarkari Yojana NameMinority Castes Students Pre Matric Scholarship Scheme
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://www.digitalgujarat.gov.in/
Minority Castes Students Pre Matric Scholarship Scheme 2026 Overview

Gujarat Minority Castes Students Pre Matric Scholarship Scheme Eligibility (पात्रता)

गुजरात प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (अल्पसंख्यक जातियों के छात्रों के लिए) का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अल्पसंख्यक जाति से संबंधित होना चाहिए|
  • इसके साथ ही आवेदक सरकारी या सहायता प्राप्त प्राथमिक/ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ रहा होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक कक्षा 1 से दसवीं तक की पढ़ाई कर रहा होना चाहिए|
  • पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के आवेदको के लिए कोई भी आय सीमा नहीं है|
  • 9वीं और दसवीं कक्षा के आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 6 लाख रुपए या उससे कम होनी चाहिए|

गुजरात अल्पसंख्यक जाति छात्र प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास पहचान प्रमाण पत्र (जैसे आधार कार्ड इत्यादि) होना चाहिए|
  • आय की पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र|
  • दसवीं/ बारहवीं कक्षा की मार्कशीट|
  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • बैंक खाता पासबुक (जिसमें लाभार्थी का नाम/ खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो) या रद्द चेक के पहले पेज की कॉपी|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

GJ Minority Castes Students Pre Matric Scholarship Scheme Apply Online

गुजरात प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (अल्पसंख्यक जातियों के छात्रों के लिए) का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है जिन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं :-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको डिजिटल गुजरात के आधिकारिक पोर्टल https://www.digitalgujarat.gov.in/ पर जाना होगा|
GJ Minority Castes Students Pre Matric Scholarship Scheme Apply Online
GJ Minority Castes Students Pre Matric Scholarship Scheme Apply Online
  • अब आपके पास इस पोर्टल का होम पेज ओपन होगा| इसमें आपको Login/ Register वाले ऑप्शन पर जाकर Citizen Login पर क्लिक करना होगा|
GJ Minority Castes Students Pre Matric Scholarship Scheme Online Apply
GJ Minority Castes Students Pre Matric Scholarship Scheme Online Apply
  • इसके बाद आपको New Registration (Citizen) पर क्लिक करना होगा|
Minority Castes Students Pre Matric Scholarship Scheme Apply Online
Minority Castes Students Pre Matric Scholarship Scheme Apply Online
  • उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड भरना होगा|
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरकर नीचे दिए गए Save बटन पर क्लिक करें|
  • उसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा|
  • इसके बाद आपको अपनी प्रोफाइल अपडेट करनी होगी|
  • अब आपको छात्रवृत्ति सेवाएं का चयन करना होगा| इसमें आपको एससी योजना पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपको वह वित्तीय वर्ष चुनना होगा जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं|
  • अब आपके पास इस योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा| आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें और उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र सबमिट कर दे| 

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Gujarat Minority Castes Students Pre Matric Scholarship Scheme 2026 FAQ

  1. Gujarat Minority Castes Students Pre Matric Scholarship Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा सरकारी और सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से दसवीं तक पढ़ने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को वार्षिक छात्रवृत्ति के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment