Sindhu Darshan Yojana: सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा सिंधु दर्शन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देते हुए लेह लद्दाख में सिंधु दर्शन यात्रा करने वाले गुजरात के तीर्थ यात्रियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है| इस योजना के माध्यम से प्रति वित्तीय वर्ष में अधिकतम 300 तीर्थ यात्रियों को सहायता प्रदान की जाती है|
गुजरात सिंधु दर्शन योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 15,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को यात्रा पूरी होने के 60 दिनों के अंदर आवेदन पत्र जमा करने होंगे| इस योजना का लाभ एक तीर्थ यात्री जीवन में एक बार ही ले सकता है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं|
Sindhu Darshan Yojana Gujarat Highlights
| Article Name | Gujarat Sindhu Darshan Yojana 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Sindhu Darshan Yojana |
| Mode | Offline |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://yatradham.gujarat.gov.in/ |
Gujarat Sindhu Darshan Yojana Eligibility (पात्रता)
गुजरात सिंधु दर्शन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| इसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक गुजरात का मूल रूप से निवासी होना चाहिए|
- योजना का लाभ तभी दिया जाएगा अगर आवेदक ने सिंधु दर्शन यात्रा पूरी कर ली होगी|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को यात्रा पूरी करने के 60 दिनों के अंदर आवेदन जमा करना होगा|
- योजना का लाभ आवेदक को तभी दिया जाएगा अगर उसने इस योजना के तहत पहले लाभ नहीं उठाया होगा|
गुजरात सिंधु दर्शन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
- गुजरात का स्थाई पता प्रमाण पत्र|
- यात्रा का प्रमाण पत्र (जैसे बस/ रेलवे/ हवाई टिकट इत्यादि)
- सिंधु दर्शन यात्रा समिति, दिल्ली द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र|
- ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर कार्ड की कॉपी|
- सिंधु दर्शन यात्रा समिति, दिल्ली से यात्रा पूर्णता का प्रमाण पत्र|
- लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
GJ Sindhu Darshan Yojana Apply Process
गुजरात सिंधु दर्शन योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Sindhu Darshan Yojana Application Form डाउनलोड करना होगा|
- आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद आपको इसका प्रिंटआउट निकलवाना होगा|
- इसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा|
- फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और इस बात का खास ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
- उसके बाद यात्रा पूरी होने के 60 दिनों के अंदर अपना आवेदन पत्र गुजरात पवित्र तीर्थ यात्रा विकास बोर्ड, पुराने सचिवालय, गांधीनगर में जमा करवा दें|
- भविष्य में संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक फोटो कॉपी अपने पास रख ले|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Gujarat Sindhu Darshan Yojana 2026 FAQ
Gujarat Sindhu Darshan Yojana Kya Hai?
इस योजना के द्वारा लेह लद्दाख में सिंधु दर्शन यात्रा करने वाले गुजरात के तीर्थ यात्रियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|
गुजरात सिंधु दर्शन योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?
इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 15,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|