Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana: 18,000 रुपए प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति राशि


Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana: राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य वाल्मीकि समुदायों से संबंधित महिला छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है| वाल्मीकि समुदाय वह समुदाय है जो भारत में एक सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित समुदाय है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

हिमाचल प्रदेश महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना को शुरू करने का एक उद्देश्य यह भी है कि इससे शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठ भूमि के छात्रों को सशक्त बनाया जा सके| इस योजना के माध्यम से लाभार्थी को कॉलेज स्तर की पढ़ाई और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के लिए हर वर्ष 18,000 रुपए की छात्रवृत्ति राशि दी जाती है|

Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana HP Highlights

Article NameHP Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana 2026
Sarkari Yojana NameMaharishi Balmiki Chatravriti Yojana
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://scholarships.gov.in/
Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana 2026 Overview

Himachal Pradesh Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana Eligibility (पात्रता)

एचपी महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे स्थान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं की आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक एक छात्रा होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अशुद्ध व्यवसाय में लगे वाल्मीकि परिवार से संबंधित होने चाहिए|
  • योजना का लाभ आवेदक को तभी दिया जाएगा अगर उसने मैट्रिकुलेशन पाठ्यक्रम में प्रवेश ले लिया होगा|

एचपी महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • मैट्रिक से आगे पिछले वर्ष के परिणाम कार्ड की कॉपी|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • अशुद्ध पैसे में लगे हुए माता-पिता/ अभिभावक का प्रमाण पत्र (यह प्रमाण पत्र तहसीलदार के पद से नीचे के अधिकारी द्वारा जारी नहीं किया गया होना चाहिए)
  • छात्र के बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

HP Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana Apply Online

हिमाचल प्रदेश महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarships.gov.in/ पर जाना होगा|
HP Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana Apply Online
HP Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana Apply Online
  • अब आपकी स्क्रीन पर इस पोर्टल का होम पेज ओपन होगा| इसमें आपको Students पर क्लिक करना होगा|
HP Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana Online Apply
HP Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana Online Apply
  • इसके बाद आपको Apply For Scholarship के नीचे दिखे रहे Login के बटन पर क्लिक करना होगा|
HP Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana Online
HP Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana Online
  • इसके बाद आपको अपनी आधार संख्या और ओटीपी दर्ज करके नीचे दिया गया कैप्चा कोड भरकर Proceed के बटन पर क्लिक करना होगा|
  • अगर आप पहले से ही इस पोर्टल पर रजिस्टर नहीं है तो आप ऊपर दिए गए Register yourself वाले बटन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं|
  • लॉगिन करने के बाद आपको योजना के नाम के सामने दिख रहे आवेदन पत्र पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपके पास इस योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा|
  • फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे और उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • आवेदन पत्र भरने के बाद अंत में आप अंतिम सबमिट पर क्लिक करके अपना आवेदन पत्र सबमिट कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

HP Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana 2026 FAQ

  1. HP Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा वाल्मीकि समुदायों से संबंधित महिला छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. एचपी महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना के द्वारा कितने रुपए की छात्रवृत्ति राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 18,000 रुपए प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment