पत्रकार सम्मान पेंशन योजना: 7,500 रुपए की मासिक पेंशन, ऐसे उठाएं लाभ


पत्रकार सम्मान पेंशन योजना 2026: राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकारों के लिए पत्रकार सम्मान पेंशन नियमावली योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य उन पत्रकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की सेवा की है| इस योजना के माध्यम से पात्र पत्रकारों को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

झारखंड पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के माध्यम से केवल झारखंड राज्य के पत्रकारों को ही पेंशन प्रदान की जाती है| इसमें उनके आश्रितों की मृत्यु के बाद उनके पारिवारिक पेंशन का प्रावधान भी शामिल है| इस योजना के माध्यम से पात्र पत्रकारों को 7,500 रुपए की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

Journalists Samman Pension Yojana Jharkhand Highlights

Article NameJharkhand Journalists Pension Yojana 2026
Sarkari Yojana NameJournalists Pension Yojana
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttp://prdjharkhand.in/iprd/
JH Journalists Pension Yojana 2026 Overview

Jharkhand Journalists Pension Yojana Benefits (लाभ)

  • इस योजना के माध्यम से पात्र पत्रकारों को 7,500 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|
  • अगर पत्रकार का निधन हो जाता है तो उसके बाद पेंशन राशि का 50% हिस्सा पारिवारिक पेंशन के रूप में पति या पत्नी को दिया जाता है|
  • पात्रता मानदडो को पूरा करने वाले सेवानिवृत पत्रकारों को आजीवन पेंशन प्रदान की जाती है|
  • पेंशन राशि का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में किया जाता है|

JH Journalists Samman Pension Yojana Eligibility (पात्रता)

झारखंड पत्रकार सम्मान पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके माध्यम से आप यह पता लगा सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक एक पत्रकार होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ आवेदक को तभी दिया जाएगा यही वह किसी अन्य मीडिया संस्थान या सरकार से पेंशन का लाभार्थी नहीं होगा|
  • योजना का लाभ आवेदक को तभी मिलेगा अगर वह 58 वर्ष की आयु में या फिर मीडिया संगठन की सेवानिवृत्ति मापदंडों के अनुसार सेवानिवृत्त होगा|
  • सेवानिवृत्ति के समय आवेदक के पास सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय द्वारा जारी मान्यता प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास झारखंड या और अविभाजित बिहार (15 नवंबर 2000 से पहले) में कम से कम 20 वर्षों के लिए पूर्ण कालिक पत्रकार/ मीडिया पेशेवर के रूप में एक कर्मचारी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ आवेदक को तभी मिलेगा यदि उस पर कोई भी आपराधिक दोष सिद्ध नहीं हुआ होगा जिसके कारण उसे 2 वर्ष से अधिक कारावास की सजा हुई हो|

झारखंड पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड की कॉपी|
  • पैन कार्ड की कॉपी|
  • सेवानिवृत्ति आयु का प्रमाण पत्र|
  • सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय द्वारा जारी किया गया प्रत्यायन प्रमाण पत्र|
  • कर्मचारी भविष्य निधि में कम से कम 20 वर्षों के लिए योगदान का पूरा विवरण|
  • जहां आवेदक काम करता था उस मीडिया संगठन के संपादक द्वारा जारी किया गया सेवा अवधि प्रमाण पत्र|
  • झारखंड में पत्रकार के रूप में 20 वर्ष की पूर्ण कालिक सेवा दी है इसका स्व घोषणा शपथ पत्र|
  • वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र हर वर्ष मार्च में प्रस्तुत करना होगा|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Journalists Samman Pension Yojana Apply Process

झारखंड पत्रकार सम्मान पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होता है| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके द्वारा आप यह पता लगा सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको जिला विकलांग कल्याण अधिकारी के पास जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा| फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फॉर्म में भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र निदेशक, सूचना और जनसंपर्क विभाग, झारखंड में जमा करवा दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Jharkhand Journalists Samman Pension Yojana 2026 FAQ

  1. Jharkhand Journalists Samman Pension Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा पत्रकारों को मासिक पेंशन के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की सेवा की है|

  2. झारखंड पत्रकार सम्मान पेंशन योजना में कितने रुपए की पेंशन मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 7500 प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment