Saraswati Cycle Yojana: छात्राओं को मिलेगी मुफ्त में साइकिल, ऐसे पूरा करें अपना आवेदन


Saraswati Cycle Yojana: राज्य सरकार द्वारा छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य उन छात्रों को लाभ पहुंचाना है जिनके घर स्कूल से दूर है और दूरी के चलते कई बार उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ता है| स्कूल छोड़ने की दर को कम करने के लिए छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार द्वारा लड़कियों को साइकिल देने का फैसला किया गया है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

सरस्वती साइकिल योजना का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य की छात्राओं को मिलेगा| जिन लड़कियों के घर स्कूल से दूर हैं वह साइकिल के माध्यम से स्कूल आ जा सकती हैं| इस योजना के माध्यम से सरकारी और सहायता प्राप्त गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली 9वीं कक्षा की छात्राओं को परिवहन सुविधा प्रदान करवाई जाएगी|

CG Saraswati Cycle Yojana 2026 Highlights

Article NameChhattisgarh Saraswati Cycle Yojana 2026
Sarkari Yojana NameSaraswati Free Cycle Yojana
Year2026
Application ModeOffline
Official Websitehttps://shiksha.cg.nic.in/
Chhattisgarh Saraswati Free Cycle Yojana 2026 Overview

Chhattisgarh Saraswati Free Cycle Yojana Eligibility (पात्रता)

योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ पात्रता होना आवश्यक है| पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है जिससे कि आप आसानी से जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ सरकारी और सहायता प्राप्त गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को मिलेगा|
  • फ्री साइकिल योजना का लाभ नौवीं कक्षा की छात्राओं को मिलेगा|
  • छात्रा छत्तीसगढ़ राज्य की मूल रूप से निवासी होनी चाहिए|
  • एससी/ एसटी श्रेणी की छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा|
  • गरीबी रेखा से नीचे आने वाली (बीपीएल) छात्राओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा|

Also Read :-

Sarkari Yojana 2026 | सरकारी योजना 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना | PM Awas Yojana

Rythu Bandhu Yojana

आयुष्मान भारत योजना | Ayushman Bharat Yojana

कौशल विकास योजना 2026 | Kaushal Vikas Yojana

E Shram Card | श्रमिक कार्ड

सरस्वती साइकिल योजना छत्तीसगढ़ के लिए जरूरी दस्तावेज

साइकिल योजना का लाभ उठाने और आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज़ होने चाहिए| जरूरी दस्तावेजों की सूची नीचे बताई गई है जिनकी आवश्यकता आपको आवेदन के समय पड सकती है :-

  • आवेदिका के पास स्थाई निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • बीपीएल कार्ड की फोटो कॉपी|
  • जाति प्रमाण पत्र|
  • स्कूल प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • आधार कार्ड होना चाहिए|

How To Apply For Saraswati Cycle Yojana (ऐसे करें आवेदन)

सरस्वती साइकिल योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है इसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको संबंधित स्कूल या संस्थान के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आप जिला शिक्षा अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं|
  • इसके बाद आपको आवेदन पत्र प्राप्त होगा|
  • एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी की पूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें|
  • भरने के बाद फॉर्म को एक बार अच्छे से चेक कर लें| सारी जानकारी से ही होने पर जरूरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ जोड़ें|
  • इसके बाद अपना आवेदन फार्म जमा करवा दें|
  • आवेदन पत्र का सत्यापन संबंधित अधिकारी द्वारा ही किया जाएगा|
  • लाभ लेने वाली छात्राओं का चयन प्रिंसिपल द्वारा जाति प्रमाण पत्र के आधार पर किया जाएगा|
  • इसके साथ ही बीपीएल श्रेणी वाली छात्राओं का चयन केबीपीएल कार्ड के आधार पर किया जाएगा|
  • अगर आपका आवेदन पत्र स्वीकार कर लिया जाता है तो आपको सूचित कर दिया जाएगा|
  • इस प्रकार आप सरस्वती निशुल्क साइकिल योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Chhattisgarh Saraswati Cycle Yojana 2026 FAQ

  1. सरस्वती साइकिल योजना क्या है?

    इस योजना के तहत छात्रों को निशुल्क साइकिल दी जाएगी|

  2. क्या सभी कक्षा की छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा?

    इस योजना का लाभ नौवीं कक्षा की छात्राओं को मिलेगा|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment