Nirman Shramik Safety Kit Yojana: ब्रांडेड हेलमेट और सुरक्षा जूते की जोड़ी खरीदने पर 1,000 रुपए की सहायता राशि


Nirman Shramik Safety Kit Yojana: राज्य सरकार के श्रम रोजगार, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग द्वारा निर्माण श्रमिक सुरक्षा किट योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य निर्माण श्रमिकों को ब्रांडेड हेलमेट और सुरक्षा जूते की एक जोड़ी खरीदने पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

झारखंड निर्माण श्रमिक सुरक्षा किट योजना के माध्यम से पंजीकृत लाभार्थियों/ बोर्ड के सदस्यों को ब्रांडेड हेलमेट और सुरक्षा जूते की जोड़ी खरीदने पर ₹1000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| यह सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाती है|

Nirman Shramik Safety Kit Yojana Jharkhand Highlights

Article NameJharkhand Nirman Shramik Safety Kit Yojana 2026
Sarkari Yojana NameNirman Shramik Safety Kit Yojana
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://shramadhan.jharkhand.gov.in/
Nirman Shramik Safety Kit Yojana 2026 Overview

Jharkhand Nirman Shramik Safety Kit Yojana Eligibility (पात्रता)

झारखंड निर्माण श्रमिक सुरक्षा किट योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिससे आप आसानी से यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष या अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एक पंजीकृत निर्माण श्रमिक होना चाहिए या झारखंड भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड का सदस्य होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक राजमिस्त्री, बढई, इलेक्ट्रीशियन, कुली या चित्रकार इत्यादि जैसे निर्माण कार्य में लगा होना चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक ने कम से कम  90 दिनों तक काम किया हो|
  • इस योजना का लाभ आवेदक को तभी दिया जाएगा अगर उसने पहले से ही योजना का लाभ नहीं उठाया होगा|

झारखंड निर्माण श्रमिक सुरक्षा किट योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • स्थाई पता प्रमाण पत्र|
  • पहचान प्रमाण पत्र|
  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
  • पंजीकरण प्रमाण पत्र/ श्रम कार्ड|
  • आय की पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र|
  • ब्रांडेड हेलमेट या एक जोड़ी सुरक्षा जूते की खरीद की रसीद|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Nirman Shramik Safety Kit Yojana Apply Online

झारखंड निर्माण श्रमिक सुरक्षा किट योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है :-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको झारखंड श्रम रोजगार, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://shramadhan.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा|
Nirman Shramik Safety Kit Yojana Apply Online
Nirman Shramik Safety Kit Yojana Apply Online
  • अब इसमें सबसे पहले आपको राइट साइड पर दिख रहे हरे रंग के Login बटन पर क्लिक करना होगा|
Nirman Shramik Safety Kit Yojana Online Apply
Nirman Shramik Safety Kit Yojana Online Apply
  • इसके बाद आपको Register Here के बटन पर क्लिक करना होगा| उदाहरण के लिए चित्र में दिखाया भी गया है|
Nirman Shramik Safety Kit Yojana Registration Form
Nirman Shramik Safety Kit Yojana Registration Form
  • अब आपके पास एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा| इसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर नीचे दिए गए Register के बटन पर क्लिक करना होगा|
  • रजिस्ट्रेशन पूरी होने के बाद आपको अपने यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा|
  • Login करने के बाद आपको सेवाएं वाले ऑप्शन पर जाकर बीओसी योजना लाभ के बाद आवेदन पत्र पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपके पास योजना लाभ फॉर्म खुल जाएगा| इसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें और उसके बाद योजना का चयन करें वाले ऑप्शन पर जाकर अपनी योजना को चुने|
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और उसके बाद अपना फॉर्म सबमिट कर दें| 

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Jharkhand Nirman Shramik Safety Kit Yojana 2026 FAQ

  1. Jharkhand Nirman Shramik Safety Kit Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा निर्माण श्रमिकों को ब्रांडेड हेलमेट और सुरक्षा जूते की एक जोड़ी खरीदने पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. झारखंड निर्माण श्रमिक सुरक्षा किट योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment