Blinds Residential School Yojana: ₹500 प्रति माह, मुफ्त कपड़े और रहने खाने की सुविधा


Blinds Residential School Yojana: सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए आवासीय विद्यालय योजना शुरू की गई है| इस योजना का लाभ जम्मू कश्मीर के स्थाई निवासी ही उठा सकते हैं| आवासीय विद्यालय में 50 विद्यार्थियों के रहने और करने की क्षमता है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

जम्मू और कश्मीर दृष्टिहीन आवासीय विद्यालय योजना के द्वारा संस्था में रहने वाले बच्चों और युवाओं को फ्री शिक्षा दी जाती है| उनके संपूर्ण विकास और उनकी योग्यता के अनुसार व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है ताकि वह भविष्य में अच्छा रोजगार पा सकें|

इसके अलावा उन्हें मुफ्त कपड़े, रहने और खाने की सुविधा भी प्रदान की जाती है| उसके साथ ही उन्हें जेब खर्च के लिए ₹500 प्रति माह की राशि भी दी जाती है| इस योजना के द्वारा उन्हें संगीत की शिक्षा भी दी जाती है तथा उन्हें संस्था में स्नातक पूरा होने तक या 25 वर्ष की आयु पूरा होने तक (दोनों में से जो भी पहले हो) रखा जाता है|

Blinds Residential School Yojana J&K Highlights

Article NameJ&K Blinds Residential School Yojana 2026
Sarkari Yojana NameBlinds Residential School Yojana
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://jkdswdj.jk.gov.in/
Blinds Residential School Yojana 2026 Overview

J&K Blinds Residential School Yojana Eligibility (पात्रता)

जम्मू और कश्मीर दृष्टिहीन आवासीय विद्यालय योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास जरूरी योग्यता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित जरूरी पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है जिसके माध्यम से आप ही पता कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए|
  • इसके अलावा आवेदक जम्मू एवं कश्मीर राज्य का अधिवास/ स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक एक विकलांग नागरिक (दृष्टि की पूर्ण/ आशिक अनुपस्थित) होना चाहिए|
  • आवेदक की कम से कम आयु 6 वर्ष और अधिकतम 21 वर्ष होनी चाहिए|

जम्मू और कश्मीर दृष्टिहीन आवासीय विद्यालय योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास जम्मू और कश्मीर राज्य/ संघ राज्य क्षेत्र का आवासीय प्रमाण पत्र/ निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • विकलांगता प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र|
  • आधार कार्ड की कॉपी|
  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
  • 3 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा अपेक्षित कोई अन्य दस्तावेज|

Blinds Residential School Yojana Apply Process

जम्मू और कश्मीर दृष्टिहीन आवासीय विद्यालय योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है जिससे आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको जिला समाज कल्याण कार्यालय जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित प्राधिकारी से योजना के आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा|
  • फॉर्म को भरते समय इस बात का ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण कार्यालय में संबंधित के अधिकारी के पास जमा करवा दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Jammu and Kashmir Blinds Residential School Yojana 2026 FAQ

  1. J&K Blinds Residential School Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा जम्मू और कश्मीर के स्थाई नागरिकों के लिए जो की नेत्रहीन है| उनके लिए आवासीय विद्यालय योजना शुरू की गई है|

  2. जम्मू और कश्मीर दृष्टिहीन आवासीय विद्यालय योजना के द्वारा क्या सहायता राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹500 प्रति माह, मुफ्त कपड़े और रहने खाने की सुविधा प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment