Transgender Scholarship Scheme: 2,000 रुपए प्रति माह की छात्रवृत्ति राशि, इन्हें मिलेगा लाभ


Transgender Scholarship Scheme: सरकार के सामाजिक न्याय विभाग द्वारा ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार/ सरकारी सहायता प्राप्त/ स्व वित्तपोषित स्कूलों में सातवीं कक्षा या उससे आगे पढ़ रहे ट्रांसजेंडर छात्रों को छात्रवृत्ति राशि प्रदान करना है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

केरल ट्रांसजेंडर छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से सरकार द्वारा जन जागरूकता पैदा की जाती है| जिससे ट्रांसजेंडर को यह महसूस हो सके कि वह समाज का हिस्सा है| इसलिए सामाजिक न्याय विभाग द्वारा यह योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से पात्र ट्रांसजेंडर छात्रों को ₹1,000 से लेकर के ₹2000 प्रति माह तक की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है|

Transgender Scholarship Scheme Kerala Highlights

Article NameKerala Transgender Scholarship Scheme 2026
Sarkari Yojana NameTransgender Scholarship Scheme
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://suneethi.sjd.kerala.gov.in/
Transgender Scholarship Scheme 2026 Overview

Transgender Scholarship Scheme Benefits (लाभ)

  • इस योजना के द्वारा सातवीं कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के ट्रांसजेंडर छात्रों को अधिकतम 10 महीने के लिए ₹1,000 प्रति माह की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है|
  • प्लस वन और प्लस टू में पढ़ने वाले ट्रांसजेंडर छात्रों को इस योजना के माध्यम से अधिकतम 10 महीने के लिए ₹1,500 प्रति माह की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है|
  • डिप्लोमा, डिग्री, स्नातकोत्तर या व्यावसायिक पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले ट्रांसजेंडर छात्रों को अधिकतम 10 महीने के लिए ₹2,000 प्रति माह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है|

Kerala Transgender Scholarship Scheme Eligibility (पात्रता)

केरल ट्रांसजेंडर स्कॉलरशिप योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है जिससे आप यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एक ट्रांसजेंडर होना चाहिए|
  • आवेदक केरल का निवासी होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एक छात्र होना चाहिए और वह राज्य सरकार/ सरकारी सहायता प्राप्त/ स्व वित्तपोषित स्कूलों या कॉलेज में पढ़ रहा होना चाहिए|
  • आवेदक सातवीं कक्षा से डिप्लोमा/ डिग्री/ पीजी स्तर तक अध्ययन कर रहा होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए कोई भी आय सीमा नहीं रखी गई है|

केरल ट्रांसजेंडर छात्रवृत्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास पहचान प्रमाण पत्र होना चाहिए (जैसे कि आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र इत्यादि)
  • अगर लागू हो तो राशन कार्ड की कॉपी|
  • मोबाइल नंबर|
  • ईमेल आईडी|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • स्व घोषणा पत्र (जिसमें यह कहा गया हो कि आवेदक ट्रांसजेंडर है)
  • पाठ्यक्रम प्रमाण पत्र/ शैक्षिक प्रमाण पत्र|
  • शैक्षिक संस्थान के प्रधानाचार्य द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र|
  • जिस आवेदक की आयु 18 वर्ष पूरी नहीं है उसे अपने माता-पिता का प्रमाण पत्र देना होगा|
  • अगर आवेदक की आयु 18 वर्ष पूरी हो गई है तथा उसके पास आईडी कार्ड नहीं है तो उसे स्व सत्यापित प्रमाण पत्र देना होगा|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Transgender Scholarship Scheme Apply Online

केरल ट्रांसजेंडर छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है :-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको सुनीति ऑनलाइन सेवा पोर्टल https://suneethi.sjd.kerala.gov.in/ पर जाना होगा|
  • अगर आप पहले से ही इस पोर्टल पर रजिस्टर है तो आपके लॉगिन करना होगा|
  • यदि आप इस पोर्टल पर पहले से रजिस्टर नहीं है तो आपको एक बार पंजीकरण पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर इत्यादि विवरण भरना होगा|
  • उसके बाद नीचे दिए गए रजिस्टर्ड बटन पर क्लिक करके आप रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं|
  • इसके बाद आपको अपने यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से साइन इन करना होगा|
  • उसके बाद आपको योजना का चयन करना होगा| इसके बाद आपके पास योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा फॉर्म में मांगी की सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे|
  • इसके बाद अपने जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और अपना फॉर्म सबमिट कर दें| 

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Kerala Transgender Scholarship Scheme 2026 FAQ

  1. Kerala Transgender Scholarship Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा राज्य सरकार/ सरकारी सहायता प्राप्त/ स्व वित्तपोषित स्कूलों में सातवीं कक्षा या उससे आगे पढ़ रहे ट्रांसजेंडर छात्रों को मासिक छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है|

  2. केरल ट्रांसजेंडर छात्रवृत्ति योजना के द्वारा कितने रुपए की राशि दी जाती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1,000 से लेकर के ₹2,000 प्रति माह तक की स्कॉलरशिप राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment