Skill Development Training Scheme: प्रशिक्षण शुल्क और आवास को कवर करने के लिए वित्तीय सहायता


Skill Development Training Scheme 2026: सरकार के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण योजना शुरू की गई है| इस योजना के द्वारा पंजीकृत भवन निर्माण श्रमिकों, उनके जीवनसाथी, आश्रित भाई बहनों या बच्चों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करवाया जाता है| जिसमें सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्रों यह डिग्रियों की ओर ले जाने वाले प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शामिल होते हैं|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

मणिपुर कौशल विकास प्रशिक्षण में मान्यता प्राप्त सरकारी और निजी प्रदाताओं के व्यवसायिक और कौशल विकास पाठ्यक्रम शामिल हैं| जिनका मुख्य रूप से उद्देश्य लाभार्थियों की रोजगार क्षमता को बढ़ाना है| इस योजना के द्वारा पाठ्यक्रम प्रशिक्षण शुल्क को कवर करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| इसके साथ ही बोर्डिंग और आवास के लिए 150 रुपए प्रति दिन तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| इसके अलावा प्रशिक्षण अवधि के दौरान दैनिक मजदूरी की हानि के लिए वजीफा या मुआवजा भी दिया जाता है| 

Skill Development Training Scheme Manipur Highlights

Article NameManipur Skill Development Training Scheme 2026
Sarkari Yojana NameSkill Development Training Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttp://manipurbcwb.in/
Skill Development Training Scheme 2026 Overview

Manipur Skill Development Training Scheme Eligibility (पात्रता)

मणिपुर कौशल विकास प्रशिक्षण योजना 2026 का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • अगर आवेदक निर्माण श्रमिक है तो वह मणिपुर भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक होना चाहिए|
  • यदि आवेदक आश्रित है तो वह पंजीकृत निर्माण श्रमिक का जीवन साथी, आश्रित भाई बहन या बच्चों में से एक होना चाहिए|

मणिपुर कौशल विकास प्रशिक्षण योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास पंजीकरण का प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • अंतिम अंशदान की भुगतान प्राप्ति का प्रमाण पत्र|
  • आधार कार्ड की कॉपी|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Skill Development Training Scheme Apply Process

मणिपुर कौशल विकास योजना 2026 का लाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है| जिससे आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां पर और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको मणिपुर भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आप चाहे तो Manipur Skill Development Training Scheme Application Form सीधे यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं|
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा|
  • फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि भरे हुए फॉर्म में कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र श्रम बोर्ड निरीक्षक के पास जमा करवा दें|
  • जहां पर आप अपना आवेदन पत्र जमा करवा रहे हैं| उनसे आप आप रसीद या पावती के लिए भी अनुरोध कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Manipur Skill Development Training Scheme 2026 FAQ

  1. Manipur Skill Development Training Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा पंजीकृत भवन निर्माण श्रमिकों, उनके जीवनसाथी, आश्रित भाई बहनों या बच्चों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करवाया जाता है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment