Post Matric Merit Scholarship Scheme: ट्यूशन फीस इत्यादि के लिए वित्तीय सहायता


Post Matric Merit Scholarship Scheme: सरकार के छात्रवृत्ति बोर्ड द्वारा पोस्ट मैट्रिक मेरिट स्कॉलरशिप योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बोर्ड/ विश्वविद्यालय परीक्षा में 60% अंक प्राप्त करने वाले राज्य के स्थाई निवासियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

मिजोरम पोस्ट मैट्रिक मेरिट स्कॉलरशिप योजना 100% राज्य योजना निधि द्वारा वित्त पोषित है| इस योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को ट्यूशन फीस, आवासीय और आवास व्यय के लिए रखरखाव भत्ता और अन्य संबंधित व्यय जैसे पुस्तक, स्टेशनरी इत्यादि के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है

Post Matric Merit Scholarship Scheme Mizoram Highlights

Article NameMizoram Post Matric Merit Scholarship Scheme 2026
Sarkari Yojana NamePost Matric Merit Scholarship Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://msb.mizoram.gov.in/
Post Matric Merit Scholarship Scheme 2026 Overview

Mizoram Post Matric Merit Scholarship Scheme Eligibility (पात्रता)

मिजोरम पोस्ट मैट्रिक मेरिट छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी पात्रता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है इसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक मिजोरम का वास्तविक स्थाई निवासी होना चाहिए या फिर मिजोरम के वास्तविक स्थाई निवासी का बच्चा/ वार्ड होना चाहिए|
  • योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को भारत में किसी मान्यता प्राप्त पोस्ट मैट्रिक संस्थान में पढ़ रहा होना चाहिए|
  • इसके साथ ही आवेदक को अंतिम बोर्ड या विश्वविद्यालय परीक्षा में कम से कम 60% अंक या प्रथम श्रेणी/ कक्षा प्राप्त होनी चाहिए|
  • चिकित्सा में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम करने वाले आवेदक केवल तभी पात्र होंगे जब उन्हें पाठ्यक्रम अवधि के दौरान अभ्यास करने की अनुमति नहीं होगी|
  • इस योजना का लाभ आवेदक को तभी दिया जाएगा अगर आवेदक के पास उच्च मूल्य की कोई अन्य छात्रवृत्ति या वजीफा नहीं होगी|
  • इसके साथ ही आवेदक कदाचार या अनुशासन के उल्लंघन का दोषी नहीं होना चाहिए|

मिजोरम पोस्ट मैट्रिक मेरिट छात्रवृत्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • पिछले वर्ष की परीक्षा की मार्कशीट की कॉपी|
  • स्थाई आवासीय प्रमाण पत्र|
  • अगर लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Post Matric Merit Scholarship Scheme Apply Process

मिजोरम पोस्ट मैट्रिक मेरिट छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको मिजोरम छात्रवृत्ति बोर्ड के कार्यालय जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा|
  • फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़े|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र मिजोरम छात्रवृत्ति बोर्ड में संबंधित अधिकारी के पास जमा करवा दें|
  • इस बात का खास ध्यान रखें कि आवेदन केवल जुलाई से लेकर सितंबर तक ही खुले होते हैं|
  • आवेदन पत्र आपको केवल इसी अवधि के दौरान दिए जाएंगे|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Mizoram Post Matric Merit Scholarship Scheme 2026 FAQ

  1. Mizoram Post Matric Merit Scholarship Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा बोर्ड/ विश्वविद्यालय परीक्षा में 60% अंक प्राप्त करने वाले राज्य के स्थाई निवासियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment