MP Vidhwa Pension Yojana: 600 रुपए प्रति माह पेंशन, ऐसे करें अपना आवेदन


MP Vidhwa Pension Yojana: राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से राज्य की विधवा महिलाओं को 600 रुपए प्रति माह की पेंशन दी जाएगी| इस योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा जो महिलाएं मूल रूप से मध्य प्रदेश की नागरिक होगी| महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए तभी वह इस योजना के लिए पात्र होगी| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना की जानकारी देने जा रहे हैं| इसके लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक देखें|

Vidhwa Pension Yojana MP 2026 Highlights

Article NameMP Vidhwa Pension Yojana 2026
Sarkari Yojana NameVidhwa Pension Yojana
Year2026
Application ModeOnline/Offline
Official Websitehttps://www.sparsh.mp.gov.in/
CM Kalyani Pension Yojana 2026 Overview

CM Kalyani Pension Yojana Eligibility (पात्रता)

विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-

  • आवेदिका मध्य प्रदेश की मूल रूप से निवासी होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ सिर्फ कल्याणी (विधवा) महिलाओं को ही मिलेगा|
  • आवेदिका की आयु कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदिका आयकर दाता नहीं होनी चाहिए|
  • योजना का लाभ तभी दिया जाएगा अगर आवेदिका अन्य कोई परिवार पेंशन प्राप्त न कर रही हो|
  • समग्र पोर्टल पर नाम अंकित होना चाहिए|
  • आवेदिका शासकीय कर्मचारी/ अधिकारी नहीं होनी चाहिए|
  • अगर आवेदिका बीपीएल श्रेणी में नहीं भी आती होगी तब भी वह इस योजना का लाभ ले सकती है| 

विधवा पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए| जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे बताई गई है इनकी जरूरत आपको आवेदन करते समय पड सकती है :-

  • आवेदिका की 3 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ होनी चाहिए|
  • आधार नंबर होना चाहिए|
  • मोबाइल नंबर होना चाहिए|
  • 9 अंकों की समग्र आईडी|
  • बैंक खाते के पासबुक की फोटो कॉपी|
  • आयु प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • आवेदिका आयकर दाता नहीं है| इसके लिए स्वप्रमाणित घोषणा पत्र|
  • शासकीय कर्मचारी/ अधिकारी ना होने का स्वप्रमाणित घोषणा पत्र|
  • आवेदिका अन्य कोई भी पेंशन नहीं ले रही है| इसके लिए भी स्वप्रमाणित घोषणा पत्र|
  • मध्य प्रदेश के मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र होना चाहिए|

MP Vidhwa Pension Yojana Apply Online 2026

विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके द्वारा आप ले जान सकते हैं की इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें :-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश सामाजिक सुरक्षा पोर्टल https://socialsecurity.mp.gov.in/ पर जाना होगा|
CM Kalyani Pension Online Apply
CM Kalyani Pension Online Apply 2025
  • अब आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा| इसमें आपको सामाजि‍क सुरक्षा पेंशन एवं आर्थिक सहायता योजनाऍं के नीचे दिख रहे ऐरो के बटन पर क्लिक करना होगा| उदाहरण के लिए चित्र में दिखाया भी गया है|
MP Vidhwa Pension Yojana Apply Online
MP Vidhwa Pension Yojana Apply Online
  • इसके बाद आपको सेवाएं वाले कॉर्नर में जाकर पेंशन योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करना होगा|
MP Vidhwa Pension Yojana Registration
MP Vidhwa Pension Yojana Registration
  • अब आपको अपनी 9 अंकों की समग्र सदस्य आईडी दर्ज करनी होगी|
  • उसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें तथा नीचे दिए गए पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन करें बटन पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर विधवा पेंशन योजना का फॉर्म ओपन हो जाएगा|
  • फार्म में मांगी की सारी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें तथा उसके बाद अपने फार्म को सबमिट करते हैं|
  • कृपया ध्यान दें कि बिना समग्र सदस्य आईडी के आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं|

Kalyani Pension Form Pdf Download | ऑफलाइन आवेदन ऐसे करें

  • आप विधवा पेंशन योजना का फॉर्म ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं|
  • फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी|
  • आप सीधे ऑनलाइन Kalyani Pension Form Pdf प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं|
  • इस प्रकार आप विधवा पेंशन का फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं|
  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें|
  • उसके बाद अपने आवेदन पत्र को ध्यान से भरें| ध्यान रखें फॉर्म में भारी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • सारा फॉर्म भरने के बाद फार्म के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद अपने फार्म को ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक ग्राम पंचायत/ जनपद पंचायत में जमा करवा दें|
  • शहरी क्षेत्र के नागरिक अपने आवेदन फार्म को नगर निगम/ नगर पालिका/ नगर परिषद के कार्यालय में जमा करवा दें|
  • इसके बाद आप के आवेदन फार्म को जांचा जाएगा| अगर आप इस योजना के लिए पात्र होंगे तो इसे स्वीकार कर लिया जाएगा|
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री कल्याणी योजना का लाभ लेने के लिए अपना आवेदन दे सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

MP Vidhwa Pension Yojana 2026 FAQ

  1. कल्याणी पेंशन योजना के तहत कितने रुपए की पेंशन दी जाएगी?

    इस योजना के तहत 600 रुपए प्रति माह की पेंशन दी जाएगी|

  2. योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा?

    मध्य प्रदेश राज्य की विधवा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment