Madhu Babu Pension Yojana: 500 से 700 रुपए प्रति माह पेंशन, ऐसे करें आवेदन


Madhu Babu Pension Yojana: सरकार के सामाजिक सुरक्षा और सशक्तिकरण विभाग द्वारा मधु बाबू पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से बुजुर्ग नागरिकों, विधवाओं जो की आर्थिक रूप से कमजोर हैं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| इसके साथ ही यह योजना बेंचमार्क विकलांगता वाले नागरिकों पर भी लागू होती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

ओडिशा मधु बाबू पेंशन योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है जिसमें 60 से 79 वर्ष की आयु वाले पात्र लाभार्थियों को ₹500 और 80 वर्ष या अधिक आयु वाले पात्र लाभार्थियों को ₹700 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं|

Madhu Babu Pension Yojana Odisha Highlights

Article NameOdisha Madhu Babu Pension Yojana 2026
Sarkari Yojana NameMadhu Babu Pension Yojana
ModeOnline
Year2026
Official Websitehttps://ssepd.gov.in/
Madhu Babu Pension Yojana 2026 Overview

Madhu Babu Pension Yojana Benefits (लाभ)

  • 60 से 79 वर्ष तक की आयु के लाभार्थियों को ₹500 की मासिक पेंशन दी जाती है|
  • 80 वर्षों से अधिक आयु वाले पात्र लाभार्थियों को ₹700 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|
  • यह पेंशन राशि हर महीने 15 तारीख को जन सेवा दिवस पर ₹100 के मूल्य वर्ग में वितरित की जाती है|

Odisha Madhu Babu Pension Yojana Eligibility (पात्रता)

ओडिशा मधु बाबू पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक कम से कम 20 वर्षों से ओडिशा का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ आवेदक को तभी दिया जाएगा अगर उसे नैतिक अधमता से जुड़े किसी भी आपराधिक अपराध के लिए दोषी नहीं ठहराया गया होगा|
  • आवेदक की आयु कम से कम 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एक विधवा होनी चाहिए|
  • आवेदक एक कुष्ठ रोगी होना चाहिए जिसमें विकृत के स्पष्ट लक्षण हो|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एड्स रोगी की विधवा होनी चाहिए|
  • आवेदक 5 वर्ष उससे अधिक आयु का व्यक्ति होना चाहिए और अपनी विकृति या विकलांगता के कारण वह सामान्य कार्य करने में असमर्थ होना चाहिए जैसे कि वह अंधा है या ऑर्थोपेडिक रूप से विकलांग है या फिर वह मानसिक रूप से मंद है या फिर वह सेरेबल पॉलिसी से पीड़ित होना चाहिए|
  • अगर आवेदक एक एड्स रोगी है जिसकी पहचान राज्य/ जिला एड्स नियंत्रण समिति द्वारा की गई है उसके लिए नियम 6 बी के तहत आय कि कोई सीमा नहीं है|
  • आवेदक बीपीएल श्रेणी से संबंधित एक अविवाहित महिला होनी चाहिए|
  • सभी स्रोतों से मिलाकर आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 24,000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को केंद्र सरकार/ राज्य सरकार या फिर किसी भी अन्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त किसी संगठन से कोई पेंशन नहीं मिल रही होनी चाहिए| 

ओडिशा मधु बाबू पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • 3 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • संबंधित तहसीलदार द्वारा जारी किया गया कुल वार्षिक आय प्रमाण पत्र (डब्ल्यूपी एड्स/ डीपी एड्स को छोड़कर सभी के लिए)
  • डीपी एड्स वालों के लिए उड़ीसा राज्य एड्स नियंत्रण समिति की सिफारिश|
  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
  • अगर आवेदक कुष्ठ रोग या अंगों की हानि से पीड़ित है तथा सामान्य कार्य करने में असमर्थ है तो उसके पास सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया चिकित्सा प्रमाण पत्र होना चाहिए| इसके साथ ही वह अस्पताल संबंधित ब्लॉक विकास अधिकारी/ तहसीलदार द्वारा विधिवत प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए|
  • विकलांग नागरिकों के लिए सक्षम प्राधिकारी अधिकारी द्वारा जारी किया गया विकलांगता प्रमाण पत्र|

Madhu Babu Pension Yojana Apply Online

ओडिशा मधु बाबू पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है :-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको सामाजिक सुरक्षा और सशक्तिकरण विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://ssepd.gov.in/ पर जाना होगा|
  • अब इसके बाद आपको मधु बाबू पेंशन योजना का चयन करना होगा| इसके बाद Proceed के बटन पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपके पास आवेदन पत्र खुल जाएगा| फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें|
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करके अपना फॉर्म सबमिट करते हैं|
  • आप Madhu Babu Pension Yojana Application Status सीधे यहां से भी चेक कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Odisha Madhu Babu Pension Yojana 2026 FAQ

  1. Odisha Madhu Babu Pension Yojana Kya Hai?

    इस योजना के माध्यम से बुजुर्ग नागरिकों, विधवाओं जो की आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

  2. ओडिशा मधु बाबू पेंशन योजना के द्वारा कितने रुपए की मासिक पेंशन मिलती है?

    इस योजना के द्वारा 60 से 79 वर्ष की आयु वाले पात्र लाभार्थियों को ₹500 और 80 वर्ष या अधिक आयु वाले पात्र लाभार्थियों को ₹700 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment